2 Oct 2014

Mahatma Gandhi Quotes In Hindi

महात्मा गाँधी के अनमोल विचार

Quote 1. A man is but the product of his thoughts what he thinks, he becomes.
In  Hindi : व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है.
                                                                                                                    Mahatma Gandhi महात्मा गाँधी
Quote 2.  A small body of determined spirits fired by an unquenchable faith in their mission can alter the course of  history.
In Hindi  : अपने प्रयोजन  में दृढ  विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 3. Always aim at complete harmony of thought and word and deed. Always aim at purifying your  thoughts and everything will be well.
In Hindi :हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें. हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 4. An eye for an eye only ends up making the whole world blind.
In Hindi : आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 5. An ounce of practice is worth more than tons of preaching.
In Hindi :  थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 6: Be the change that you want to see in the world.
In Hindi : खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 7. Faith… must be enforced by reason… when faith becomes blind it dies.
In Hindi : विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए. जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 8. First they ignore you, then they laugh at you, then they fight you, then you win.
In Hindi : पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 9. Freedom is not worth having if it does not connote freedom to err.
In Hindi :जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 10. Happiness is when what you think, what you say, and what you do are in harmony.
In Hindi :ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी 
Quote 11 : Silence is the strongest speech. Slowly and gradually world will listen to you.
In Hindi :मौन सबसे शाशाक्त भाषण है. धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 12 :A ‘No’ uttered from the deepest conviction is better than a ‘Yes’ merely uttered to please, or worse, to avoid trouble.
In Hindi :पूर्ण धारणा के साथ बोला गया ” नहीं” सिर्फ दूसरों को खुश करने या समस्या से छुटकारा पाने के लिए बोले गए “हाँ” से बेहतर है.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 13 :All the religions of the world, while they may differ in other respects, unitedly proclaim that nothing lives in this world but Truth.
In Hindi : विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 14 :An error does not become truth by reason of multiplied propagation, nor does truth become error because nobody sees it.
In Hindi :कोई त्रुटी तर्क-वितर्क करने से सत्य नहीं बन सकती और ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 15 :Anger and intolerance are the enemies of correct understanding.
In Hindi :क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी 
Quote 16 :Capital as such is not evil; it is its wrong use that is evil. Capital in some form or other will always be needed.
In Hindi :पूंजी अपने-आप में बुरी नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है. किसी ना किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेशा रहेगी.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 17 :Confession of errors is like a broom which sweeps away the dirt and leaves the surface brighter and clearer.
In Hindi :अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के सामान है जो सतह को चमकदार और साफ़ कर देती है.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 18 :Constant development is the law of life, and a man who always tries to maintain his dogmas in order to appear consistent drives himself into a false position.
In Hindi : निरंतर विकास जीवन का नियम है , और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने  के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत इस्थिति में पंहुचा देता है.
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 19 :Even if you are a minority of one, the truth is the truth.
In Hindi :यद्यपि आप अल्पमत में हों , पर सच तो सच है
 Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 20 :Everyone who wills can hear the inner voice. It is within everyone.
In Hindi :जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुन सकता है. वह सबके भीतर है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 21 :Glory lies in the attempt to reach one’s goal and not in reaching it.
In Hindi :गर्व लक्ष्य को पाने के लिए किये  गए प्रयत्न में निहित है, ना कि उसे पाने में.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 22 :I am prepared to die, but there is no cause for which I am prepared to kill.
In Hindi : मैं मरने के लिए तैयार हूँ, पर ऐसी कोई वज़ह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूँ.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 23 : I believe in equality for everyone, except reporters and photographers.
In Hindi : मैं सभी की समानता में विश्वास रखता हूँ, सिवाय पत्रकारों और  फोटोग्राफरों की.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 24: Truth stands, even if there be no public support. It is self-sustained.
In Hindi: सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है.वह आत्मनिर्भर है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 25: Truth never damages a cause that is just.
In Hindi: सत्य कभी कभी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचता जो उचित हो.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 26: My religion is based on truth and non-violence. Truth is my God. Non-violence is the means of realising Him.
In Hindi : मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है.अहिंसा उसे पाने का साधन.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 27 : My life is my message.
In Hindi : मेरा जीवन मेरा सन्देश है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 28: Where there is love there is life.
In Hindi: जहाँ प्रेम है वहां जीवन है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 29: Live as if you were to die tomorrow. Learn as if you were to live forever.
In Hindi:ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो. ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 30: When I despair, I remember that all through history the way of truth and love have always won. There have been tyrants and murderers, and for a time, they can seem invincible, but in the end, they always fall. Think of it–always.
In Hindi: जब मैं निराश होता हूँ , मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है. कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते  हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है. इसके बारे में सोचो- हमेशा.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 31: Seven Deadly Sins:Wealth without work;Pleasure without conscience;Science without humanity;Knowledge without character;Politics without principle;Commerce without morality;Worship without sacrifice.
In Hindi: सात घनघोर पाप: काम के बिना धन;अंतरात्मा  के बिना सुख;मानवता के बिना विज्ञान;चरित्र के बिना ज्ञान;सिद्धांत के बिना राजनीति;नैतिकता के बिना व्यापार ;त्याग के बिना पूजा. 
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 32: God has no religion.
In Hindi: भगवान का कोई धर्म नहीं है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 33: I will not let anyone walk through my mind with their dirty feet.
In Hindi: मैं किसी को भी गंदे पाँव  अपने मन से नहीं गुजरने दूंगा.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 34: Hate the sin, love the sinner.
In Hindi: पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 35: Nobody can hurt me without my permission.
In Hindi: मेरी अनुमति के बिना कोई भी मुझे ठेस नहीं पहुंचा सकता.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 36: Prayer is not asking. It is a longing of the soul. It is daily admission of one’s weakness. It is better in prayer to have a heart without words than words without a heart.
In Hindi: प्रार्थना माँगना नहीं है.यह आत्मा की लालसा है. यह हर रोज अपनी कमजोरियों की स्वीकारोक्ति है. प्रार्थना में बिना वचनों के मन लगाना, वचन होते हुए मन ना लगाने से बेहतर है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 37: To give pleasure to a single heart by a single act is better than a thousand heads bowing in prayer.
In Hindi: एक कृत्य द्वारा किसी एक दिल को ख़ुशी देना , प्रार्थना में झुके हज़ार सिरों से बेहतर है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 38: The best way to find yourself is to lose yourself in the service of others.
In Hindi: स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 39: Your beliefs become your thoughts, Your thoughts become your words, Your words become your actions, Your actions become your habits, Your habits become your values, Your values become your destiny.
In Hindi: आपकी मान्यताएं  आपके  विचार बन जाते हैं,आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं,आपके  शब्द  आपके  कार्य बन जाते हैं,आपके कार्य  आपकी आदत बन जाते हैं,आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं, आपके  मूल्य  आपकी नीयति बन जाती है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 40: The future depends on what you do today.
In Hindi: आप आज जो करते हैं उसपर भविष्य निर्भर करता है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 41: Man often becomes what he believes himself to be. If I keep on saying to myself that I cannot do a certain thing, it is possible that I may end by really becoming incapable of doing it. On the contrary, if I have the belief that I can do it, I shall surely acquire the capacity to do it even if I may not have it at the beginning.
In Hindi: आदमी अक्सर वो बन जाता है जो वो होने में यकीन करता है. अगर मैं खुद से यह कहता रहूँ कि मैं फ़लां चीज नहीं कर सकता, तो यह संभव है कि मैं शायद सचमुच वो करने में असमर्थ हो जाऊं. इसके विपरीत, अगर मैं यह यकीन करूँ कि मैं ये कर सकता हूँ , तो मैं निश्चित रूप से उसे करने की क्षमता पा लूँगा, भले ही शुरू में मेरे पास वो क्षमता ना रही हो.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 42: Let the first act of every morning be to make the following resolve for the day:
– I shall not fear anyone on Earth. – I shall fear only God. – I shall not bear ill will toward anyone. – I shall not submit to injustice from anyone. – I shall conquer untruth by truth. And in resisting untruth, I shall put up with all suffering.
In Hindi: चलिए सुबह का पहला काम ये करें कि इस दिन के लिए संकल्प करें कि- मैं दुनिया में किसी से डरूंगा नहीं.-मैं केवल भगवान से डरूं.-मैं किसी के प्रति बुरा भाव ना रखूं.-मैं किसी के अन्याय के के समक्ष झुकूं नहीं.-मैं असत्य को सत्य से जीतुं. और असत्य का विरोध करते हुए, मैं सभी कष्टों को सह  सकूँ.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 43: You must not lose faith in humanity. Humanity is like an ocean; if a few drops of the ocean are dirty, the ocean does not become dirty.
In Hindi: आप मानवता में विश्वास मत खोइए. मानवता सागर की तरह है; अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो सागर गन्दा नहीं हो जाता.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 44: The greatness of a nation and its moral progress can be judged by the way its animals are treated.
In Hindi: एक देश की महानता और नैतिक प्रगति को इस बात से आँका जा सकता है कि वहां जानवरों से कैसे व्यवहार किया जाता है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 45: Each night, when I go to sleep, I die. And the next morning, when I wake up, I am reborn.
In Hindi: हर रात, जब मैं सोने जाता हूँ, मैं मर जाता हूँ. और अगली सुबह , जब मैं उठता हूँ, मेरा पुनर्जन्म होता है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 46: Whatever you do will be insignificant, but it is very important that you do it.
In Hindi: तुम जो भी करोगे वो नगण्य होगा, लेकिन यह ज़रूरी है कि तुम वो करो.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 47: What difference does it make to the dead, the orphans and the homeless, whether the mad destruction is wrought under the name of totalitarianism or in the holy name of liberty or democracy?
In Hindi: मृत,अनाथ, और बेघर को इससे क्या फर्क पड़ता है कि यह तबाही सर्वाधिकार या फिर स्वतंत्रता या लोकतंत्र के पवित्र नाम पर लायी जाती है?
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 48: To believe in something, and not to live it, is dishonest.
In Hindi: किसी चीज में यकीन करना और उसे ना जीना बेईमानी है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 49: There are people in the world so hungry, that God cannot appear to them except in the form of bread.
In Hindi: दुनिया में ऐसे लोग हैं जो इतने भूखे हैं कि भगवान उन्हें किसी और रूप में नहीं दिख सकता सिवाय रोटी के रूप में.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 50: Earth provides enough to satisfy every man’s needs, but not every man’s greed.
In Hindi: पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन  प्रदान करती है , लेकिन लालच पूरी करने के लिए नहीं.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 51: It is unwise to be too sure of one’s own wisdom. It is healthy to be reminded that the strongest might weaken and the wisest might err.
In Hindi: अपने ज्ञान के प्रति ज़रुरत से अधिक यकीन करना मूर्खता है. यह याद दिलाना ठीक होगा कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 52: Whenever you are confronted with an opponent. Conquer him with love.
In Hindi: जब भी आपका सामना  किसी विरोधी से हो. उसे प्रेम से जीतें.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 53: I object to violence because when it appears to do good, the good is only temporary; the evil it does is permanent.
In Hindi: मैं हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जब ऐसा लगता है कि वो अच्छा कर रही है तब वो अच्छाई अस्थायी होती है; और वो जो बुराई करती है वो स्थायी होती है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 54: You can chain me, you can torture me, you can even destroy this body, but you will never imprison my mind.
In Hindi: आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 55: You may never know what results come of your actions, but if you do nothing, there will be no results.
In Hindi: हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 56: Love is the strongest force the world possesses and yet it is the humblest imaginable.
In Hindi: प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 57: There is more to life than simply increasing its speed.
In Hindi: जीवन की  गति बढाने के अलावा भी इसमें बहुत कुछ है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 58: You don’t know who is important to you until you actually lose them.
In Hindi: आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 59: There is nothing that wastes the body like worry, and one who has any faith in God should be ashamed to worry about anything whatsoever.
In Hindi: चिंता से अधिक   कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता, और वह जिसे ईश्वर में थोडा भी यकीन है उसे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 60: I offer you peace. I offer you love. I offer you friendship. I see your beauty. I hear your need. I feel your feelings.
In Hindi: मैं तुम्हे शांति का प्रस्ताव देता हूँ. मैं तुम्हे प्रेम का प्रस्ताव देता हूँ. मैं तुम्हारी सुन्दरता देखता हूँ.मैं तुम्हारी आवश्यकता सुनता हूँ.मैं तुम्हारी भावना महसूस करता हूँ.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 61: What we are doing to the forests of the world is but a mirror reflection of what we are doing to ourselves and to one another.
In Hindi: हम जो दुनिया के जंगलों के साथ कर रहे हैं वो कुछ और नहीं बस  उस चीज का प्रतिबिम्ब है जो हम अपने साथ और एक दूसरे के साथ कर रहे हैं.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 62: Truth is one, paths are many.
In Hindi: सत्य एक है, मार्ग कई.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 63: In doing something, do it with love or never do it at all.
In Hindi: कुछ करने में , या तो उसे प्रेम से करें या उसे कभी करें ही नहीं.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 64: There is no ‘way to peace,’ there is only ‘peace.
In Hindi: शांति का कोई रास्ता नहीं है, केवल शांति है.
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
Quote 65: The day the power of love overrules the love of power, the world will know peace.
In Hindi: जिस दिन प्रेम की शक्ति , शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी , दुनिया में अमन आ जायेगा .
Mahatma Gandhi  महात्मा गाँधी
 ___________________________________
Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation ofMahatma Gandhi’s Quotes. You may use these quotes for Mahatma Gandhi Essay in Hindi
निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम  से बताएं कि Mahatma Gandhi Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi


लाल बहादुर शाश्त्री के अनमोल विचार  

Quote 1: That loyalty to the country comes ahead of all other loyalties. And this is an absolute loyalty, since one cannot weight it in terms of what one receives.
In Hindi: देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है. और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 2: True democracy or the swaraj of the masses can never come through untruthful and violent means.
In Hindi: लोगों को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 3: The rule of law should be respected so that the basic structure of our democracy is maintained and further strengthened.
In Hindi: क़ानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और और भी मजबूत बने.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 4: The economic issues are most vital for us and it is of the highest importance that we should fight our biggest enemies – Poverty, unemployment.
In Hindi: आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे ज़रूरी हैं, और यह बेहद महत्त्वपूर्ण है कि हम अपने सबसे बड़े दुश्मन गरीबी और बेरोजगारी से लड़ें.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 5: We want freedom for our country, but not at the expense or exploitation of others, not us to degrade other countries…I want the freedom of my country so that other countries may learn something from my free country so that the resources of my country might be utilized for the benefit of mankind.
In Hindi: हम अपने देश के लिए आज़ादी चाहते हैं, पर दूसरों का शोषण कर के नहीं , ना ही दूसरे देशों को नीचा दिखा कर….मैं अपने देश की आजादी ऐसे चाहता हूँ कि अन्य देश मेरे आजाद देश से कुछ सीख सकें , और मेरे देश के संसाधन मानवता के लाभ के लिए प्रयोग हो सकें.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 6: The preservation of freedom, is not the task of soldiers alone. The whole nation has to be strong.
In Hindi: आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है . पूरे देश को मजबूत होना होगा.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 7: We all have to work in our respective spheres with the same dedication, the same zeal and the same determination which inspired and motivated the warrior on the battle front. And this has to be shown not by mere words, but by actual deeds.
In Hindi: हम सभी को अपने अपने  क्षत्रों में उसी समर्पण , उसी उत्साह, और उसी संकल्प के साथ काम करना होगा जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है. और यह सिर्फ बोलना नहीं है, बल्कि वास्तविकता में कर के दिखाना है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 8: The basic idea of governance, as I see it, is to hold the society together so that it can develop and march towards certain goals.
In Hindi: मेरी समझ से प्रशाशन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 9: Those who govern must see how the people react to administration. Ultimately, the people are the final arbiters.
In Hindi: जो शाशन करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि लोग प्रशाशन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं. अंततः , जनता ही मुखिया होती है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 10: Success in science and scientific work come not through the provision of unlimited or big resources, but in the wise and careful selection of problems and objectives. Above all, what is required is hard sustained work and dedication.
In Hindi: विज्ञान और वैज्ञानिक कार्यों में सफलता असीमित या बड़े संसाधनों का प्रावधान करने से नहीं मिलती, बल्कि यह समस्याओं और उद्दश्यों को बुद्धिमानी और सतर्कता से चुनने से मिलती है.और सबसे बढ़कर जो चीज चाहिए वो है निरंतर कठोर परिश्रम समर्पण की.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 11: If I were a dictator, religion and state would be separate. I will die for it. But it is my personal affair. The State has nothing to do with it. The State would look after secular welfare, health, communications, foreign relations, currency and so on, but not your or my religion. That is everybody’s personal concern.
In Hindi: यदि मैं एक तानाशाह होता तो धर्म और राष्ट्र अलग-अलग होते. मैं धर्म के लिए जान तक दे दूंगा. लेकिन यह मेरा नीजी मामला है. राज्य का इससे कुछ लेना देना नहीं है. राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष कल्याण , स्वास्थ्य , संचार, विदेशी संबंधो, मुद्रा इत्यादि का ध्यान रखेगा ,लेकिन मेरे या आपके धर्म का नहीं. वो सबका निजी मामला है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 12: Among the major tasks before us none is of greater importance for our strength and stability than the task of building up the unity and solidarity of our people.
In Hindi: हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 13: Sampling out corruption is a very tough job, but I say so in all seriousness that we would be failing in our duty if we do not tackle this problem seriously and with determination.
In Hindi: भ्रष्टाचार को पकड़ना बहुत कठिन काम है, लेकिन मैं पूरे जोर के साथ कहता हूँ कि यदि हम इस समस्या से गंभीरता और दृढ संकल्प के साथ नहीं निपटते तो हम अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में असफल होंगे.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 14: India will have to hang down her head in shame if even one person is left who is said in any way to be untouchable.
In Hindi: यदि कोई एक व्यक्ति को भी ऐसा रह गया जिसे किसी रूप में अछूत कहा जाए तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 15: We believe in peace and peaceful development, not only for ourselves but for people all over the world.
In Hindi: हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते हैं.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
_______________________________
Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation of Lal Bahadur Shastri Quotes.
निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम  से बताएं कि Lal Bahadur Shastri Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.

17 Sept 2014

कलम छोड़ अब हाथों में, हथियार उठा लूं सोचा है।- BHAVESH BUMB

कलम छोड़ अब हाथों में, हथियार उठा लूं सोचा है।
दबी हुई है भारत माँ, कुछ भार हटा दूं सोचा है।।

सरे आम जो लूट रहे हैं, इज्ज़त बेटी-बहुओं की।
उनको अब चौराहों पर, फांसी लटका दूं सोचा है।।

राजनीति का अब काला, अध्याय हो गया भारत में।
राजनीति के इन पन्नो को, आग लगा दूं सोचा है।।

बेच रहे जो मातृभूमि को, चंद खनकते सिक्को में।
उन सिक्कों के नीचे ही, उनको दफना दूं सोचा है।।

खून चूस कर निर्बल का, जो रहते राज प्रासादो में।
उनको झोपड-पट्टी का, एहसास करा दूं सोचा है।।

जाने कैसा दंभ है "एक भारतीय", अपने मूर्ख पडोसी को।
फिर से टुकड़े ढाका-से, दो चार करा दूं सोचा है।।