Showing posts with label अनमोल विचार. Show all posts
Showing posts with label अनमोल विचार. Show all posts

7 Nov 2015

Best Success Quotes in Hindi


सफलता पर महान लोगों के विचार 

Quote 1: I honestly think it is better to be a failure at something you love than to be a success at something you hate.
In Hindi : मेरा  सच- मुच  ये मानना है  कि जिस चीज  को आप चाहते हैं उसमे असफल होना जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमे सफल होने से बेहतर है.
George Burns  जार्ज बर्न्स 
Quote 2 : Always bear in mind that your own resolution to succeed is more important than any other.
In Hindi : हमेशा याद रखिये कि सफलता के लिए किया गया आपका अपना संकल्प किसी भी और संकल्प से ज्यादा महत्त्व रखता है.
Abraham Lincoln अब्राहम लिंकन 
Quote 3 : Action is the foundational key to all success.
In Hindi : कार्य  ही सफलता की बुनियाद  है .
                                                               Pablo Picasso   पाब्लो पिकासो

Quote 4: Defeat is not the worst of failures. Not to have tried is the true failure.
In Hindi : हारना सबसे बुरी विफलता नहीं है. कोशिश  ना करना ही सबसे बड़ी विफलता है.
George Edward Woodberry जार्ज ऐडवर्ड वुडबेरी 
Quote 5 :Develop success from failures. Discouragement and failure are two of the surest stepping stones to success.
In Hindi : असफलता से सफलता का सृजन कीजिये. निराशा और असफलता, सफलता के दो निश्चित आधार स्तम्भ हैं.
Dale Carnegie  डेल कार्नेगी  
Quote 6 :A successful man is one who can lay a firm foundation with the bricks others have thrown at him.
In Hindi : एक सफल व्यक्ति वह है जो औरो द्वारा अपने ऊपर फेंके गए ईंटों से एक मजबूत नीव बना सके.
David Brinkley     डेविड ब्रिंकले
Quote 7 :Winning isn’t everything, it’s the only thing.
In Hindi :जीतना ही सब कुछ नहीं है, बस यही एक चीज ही है.
Vince Lombardi विन्स लोम्बार्डी 
Quote 8: Success is getting what you want. Happiness is wanting what you get.
In Hindi :जो चाहा वो मिल जाना सफलता है, जो मिल जाये उसे चाहना ख़ुशी है.
Dale Carnegie  डेल कार्नेगी    
Quote 9: Success has a simple formula: do your best, and people may like it.
In Hindi :सफलता का एक आसान फार्मूला है, आप अपना सर्वोत्तम  दीजिये और हो सकता है लोग उसे पसंद कर लें.
Sam Ewing  सैम ईविंग 
Quote 10 :No man succeeds without a good woman behind him. Wife or mother, if it is both, he is twice blessed indeed.
In Hindi :कोई भी पुरुष बिना एक इस्त्री के सहयोग के सफल नहीं होता. पत्नी या माँ , अगर दोनों हों, तो वह सच-मुच बहुत भाग्यशाली है.
Harold Mac Milan हैरोल्ड मैक मिलन  
Quote 11 : Don’t aim for success if you want it; just do what you love and believe in, and it will come naturally.
In Hindi : यदि आप सफलता चाहते हैं तो इसे अपना लक्ष्य ना बनाइये, सिर्फ वो करिए जो करना आपको अच्छा लगता है और जिसमे आपको विश्वास है, और खुद-बखुद आपको सफलता मिलेगी.
David Frost डेविड फ्रोस्ट
Quote 12 :I don’t know the key to success, but the key to failure is trying to please everybody.
In Hindi : मुझे सफलता का मन्त्र नहीं पता, पर सभी को खुश करने का प्रयास करना ही असफलता का मन्त्र है.
Bill Cosby  बिल कासबी
Quote 13 :In order to succeed, your desire for success should be greater than your fear of failure.
In Hindi : सफल होने के लिए , सफलता की इच्छा ,असफलता के भय से अधिक  होनी चाहिए.
Bill Cosby  बिल कासबी
Quote 14 :I’ve failed over and over and over again in my life and that is why I succeed.
In Hindi : मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसीलिए मैं सफल होता हूँ.
Michael Jordan  माइकल जार्डन 
Quote 15: Failure is success if we learn from it.
In Hindi :असफलता सफलता है  , यदि हम उससे सीख लेंतो .
Malcolm Forbes मैल्कम फ़ोर्ब्स
Quote 16: Success consists of going from failure to failure without loss of enthusiasm.
In Hindi : बार  बार  असफल  होने  पर  भी  उत्साह  ना  खोना   ही  सफलता  है .
Winston Churchill विंस्टन चर्चिल
Quote 17: Success depends upon previous preparation, and without such preparation there is sure to be failure.
In Hindi : सफलता पहले से की गयी तयारी पर निर्भर है,और बिना ऐसी तयारी के असफलता निश्चित है.
Confucius कन्फ्यूशियस
Quote 17: Success is never final, failure is never fatal. It’s courage that counts.
In Hindi: सफलता  कभी  अंतिम  नहीं  होती , विफलता  कभी  घातक  नहीं  होती . जो  मायने  रखता  है  वो  है  साहस .
John Wooden जॉन वुडेन
Quote 18: You cannot climb the ladder of success dressed in the costume of failure.
In Hindi: आप  सफलता  की  सीढ़ी  असफलता  के  कपडे  पहन  कर  नहीं  चढ़  सकते .
Zig Ziglar जिग जिगलर
Quote 19: Most great people have attained their greatest success just one step beyond their greatest failure.
In Hindi: अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हांसिल की है.
Napoleon Hill नेपोलियन हिल
Quote 20: Through perseverance many people win success out of what seemed destined to be certain failure.
In Hindi: धैर्य  के  माध्यम  से  कई  लोग  उन  परिस्थितियों  में  भी  सफल  हो  जाते  हैं  जो  कि  एक   निश्चित  असफलता  जान  पड़ती  है .
Benjamin Disraeli बेंजामिन डीज्रैली
Quote 21: Failure doesn’t mean you are a failure it just means you haven’t succeeded yet.
In Hindi: असफलता  का  ये  मतलब  नहीं  है  कि  आप  असफल   हैं  इसका  बस  ये  मतलब  है  कि  आप  अभी  तक  सफल  नहीं  हुए हैं .
Robert H. Schuller रोबेर्ट एच . स्कूलर
Quote 22: If there exists no possibility of failure, then victory is meaningless.
In Hindi: यदि  हार  की  कोई  सम्भावना  ना  हो  तो  जीत  का  कोई  अर्थ  नहीं है .
Robert H. Schuller रोबेर्ट एच . स्कूलर
Quote 23: I think success has no rules, but you can learn a great deal from failure.
In Hindi: मेरा  मानना  है  कि  सफलता  का  कोई  नियम  नहीं  है , लेकिन  आप  असफलता  से  बहुत  कुछ  सीख  सकते  हैं .
Jean Kerr जीन केर्र
Quote 24: About the only problem with success is that it does not teach you how to deal with failure.
In Hindi: सफलता  के  साथ  बस  एक  ही  समस्या  है  वो  असफलता  से  कैसे  निपटा  जाये  नहीं  सीखती.
Tommy Lasorda टोमी लासोर्दा 
Quote 25: A little more persistence, a little more effort, and what seemed hopeless failure may turn to glorious success.
In Hindi: थोड़ी  सी  और  दृढ़ता , थोडा  सा  और  प्रयास , और  जो  एक  निराशाजनक  असफलता  दिख  रही  थी  वह  एक  शानदार  सफलता  में  बदल  सकती  है .
 Elbert Hubbard ऐल्बर्ट हब्बार्ड  
Quote 26: A minute’s success pays the failure of years.
In Hindi: एक  मिनट  की  सफलता  बरसों  की  असफलता  की  कीमत  चुका  देती  है .
Robert Browning रोबर्ट ब्राउनिंग
Quote 27: Most success springs from an obstacle or failure. I became a cartoonist largely because I failed in my goal of becoming a successful executive.
In Hindi: ज्यादातर  सफलताएँ  असफलता  की  ठोकर  से  उपजती  हैं . मैं एक  एग्जिक्यूटिव  बनने  के  अपने  लक्ष्य   में  विफल  होने  के  बाद  एक  कार्टूनिस्ट   बना .
Scott Adams स्कोट एडम्स 
Quote 28: Without failure there is no sweetness in success. There’s no understanding of it.
In Hindi: बिना  असफलता  के  सफलता  का  कोई  स्वाद  नहीं  है . उसकी  कोई  समझ  नहीं  है .
Glenn Beck ग्लेन बेक 
Quote 29: The will to persevere is often the difference between failure and success.
In Hindi: दृढ  रहने  की  इच्छाशक्ति  अक्सर  सफलता  और  असफलता  के  बीच  का  अंतर  होती  है .
David Sarnoff डेविड सर्नोफ्फ़   
Quote 30: Failure is not our only punishment for laziness; there is also the success of others.
In Hindi: हमारे  आलस्य  की  सजा  सिर्फ  हमारी   असफलता   नहीं  है ; दूसरों  की   सफलता  भी  है .
Jules Renard जूल्स रेनार्ड 
——————————————————————–
  We will keep adding more Success Quotes from time to time.
Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation of  Success Quotes.
निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि  Success (सफलताQuotes काहिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.

20 मिनट में जानें अपने जीवन का उद्देश्य


how to know your purpose of life Hindi
दोस्तों  आज  Zindgi ki ABCD  पर  मैं  आपके  साथ  कुछ  special share करने  जा  रहा  हूँ . Special इसलिए  क्योंकि   आज  मैंने   जो  article   Hindi में  translate किया  है  वो  एक  ऐसे  व्यक्ति  द्वारा  लिखा  गया  है  जिन्हें  मैं  अपना  on-line गुरु  मानता   हूँ .  उनका  नाम  है  Steve Pavlina.  उन्होंने  अपने   articles से  करोड़ों  लोगों  के  जीवन  में  एक   positive बदलाव  लाया  है . और  आज  जो  article मैं  आपसे  share कर  रहा  हूँ  वो  उनके  द्वारा   लिखे  गए   सबसे  ज्यादा  पढ़े  जाने   वाले   articles में  से  एक  है . इसे  बड़े  धयन  से  पढ़िए  क्योंकि  यहाँ  से  आप  जान  सकते  हैं  अपने   जीवन  का   उद्देश्य .

How to Discover Your Life Purpose in About 20 Minutes

लगभग   20 मिनट  में  जानें  अपने जीवन  का उद्देश्य 

आप  अपने  जीवन  का   असली  उद्देश्य   कैसे  पता  करेंगे ? मैं  आपकी  job के  बारे  में  बात  नहीं  कर  रहा  हूँ  , या  फिर  आपकी  रोज़मर्रा  की  जिम्मेदारियों  या  आपके  long term goals के  बारे  में  भी  बात  नहीं  कर  रहा  हूँ . मेरा  मतलब  उस  असली  वजह  से  है  जिसके  लिए  आप  यहाँ  हैं —वो  वजह   जिसके
लिए  आप  exist करते  हैं .
या  शायद  आप  एक   नास्तिक  व्यक्ति  हैं  जो  ये  सोचता  है  कि  उसके  जीवन  का  कोई  उद्देश्य  नहीं  है , और  ज़िन्दगी  का  कोई  मतलब  नहीं  है . इससे  कोई  फरक  नहीं  पड़ता . इस  बात  में  यकीं  रखना  की  life का  कोई  purpose नहीं  है  आपको  इसे  discover करने  से  नहीं  रोकता , ठीक  वैसे  ही  जैसे  गुरुत्वाकर्षण  में  यकीं  नहीं   होना  आपको  घूमने-घामने   से  नहीं  रोक  सकता . यकीं  ना  होने  से  बस  समय  थोडा  ज्यादा  लगेअगा , तो  अगर  आप  इस  तरह  के  व्यक्ति  हैं  तो  इस  पोस्ट  के  Title में  जो  नंबर  है  उसे  20 से  बढ़ा  कर  40 कर  दें  (या  60 अगर  आप  सच -मुच  जिद्दी  हैं ). ज्यादा  chance है  कि   अगर  आप  ये  believe करते  हैं  कि  आपकी  life का  कोई  purpose नहीं  है  तो  मैं  जो  कुछ  कह  रहा  हूँ  आप  उसमे  भी  believe नहीं  करेंगे , पर  फिर  भी , एक  घंटा  देने  में  क्या  जाता  है , क्या  पता  कुछ  पता  ही  चल  जाये ?
Bruce Lee के  बारे   में  एक  छोटी  सी  कहानी  बात  कर  मैं  इस  छोटी  सी  exercise का  stage सेट  करता  हूँ . एक  martial artist ने  Bruce से  कहा  कि  तुम  martial arts के  बारे  में   जो  कुछ  भी  जानते  हो  मुझे  सिखा  दो .Bruce  ने  पानी  से  भरे  दो  कप  लिए  और  कहा  “ पहला  कप  martial arts के  बारे  में  जो  भी  तुम्हारा   ज्ञान  है  उसे  दर्शाता  है , दूसरा  कप  martial srts के  बारे  में  मेरे  ज्ञान  को  दर्शाता  है . अगर  तुम  अपना  कप  मेरे  ज्ञान  से  भरना  चाहते  हो  तो  पहले  तुम्हे  अपने  कप  का  ज्ञान  कहली  करना   होगा .”
यदि  आप  अपनी  ज़िन्दगी  का  असली  मकसद  जानना  चाहते  हैं   तो  पहले  आपको  सिखाये  गए  सभी  व्यर्थ  के  मकसदों (including कि  आपकी  ज़िन्दगी  का  कोई  मकसद  ही  नहीं  है ) को  अपने  दिमाग  से  निकलना  होगा .
तो  आप  अपने  जीवन  का  उद्देश्य  कैसे  पता  करेंगे ? वैसे   तो  यह  पता  करने  के   कई  तरीके  हैं , पर  यहाँ  मैं  आपको  एक  बहुत  ही  simple तरीका  बताऊंगा  जो  कोई  भी  अपना  सकता  है . आप  इस  तरीके  को  जितना  ज्यादा  accept करंगे , जितना  ज्यादा  इसके  काम  करने  की  अपेक्षा   करेंगे  यह  उतनी  ही  तेजी  से  आपके  लिए  काम  करेगा .पर   यदि  आप  इससे  ज्यादा  उम्मीद  ना  भी  करें , या   इसपे कुछ  doubt करें , यह  सोचें  कि  ये  तो  बेवकूफी  है , समय  की  बर्वादी  है  तो  भी  यह  अप्पके  लिए  काम  करेगा , बस  ज़रुरत  है  कि  आप  इसके   साथ  लगे  रहिये .—पर  हाँ  , समय  कुछ  अधिक  लगेगा .
आपको  ये  करना  है :
1)      एक  blank page ले  लीजिये  या  फिर  एक  word file खोल  लीजिये .
2)      Top पर  लिखिए , “ मेरी  जीवन   का  असली  उद्देश्य   क्या  है ?”
3)      कोई  उत्तर  लिखिए  (कुछ  भी ) जो  आपके  दिमाग  में  आ  रहा  हो . पूरा  sentence लिखने  की  ज़रुरत  नहीं  है . एक  छोटा  सा   phrase काफी  है .
4)      Step 3 को  तब  तक  repeat कीजिये  जब  तक  की  आप  कोई  ऐसा  उत्तर   ना  लिख  लें  जिससे  आपको  रोना  आ   जाये . यही  आपके  जीवन  का  उद्देश्य  है .
बस  इतना  ही . इससे  कोई   मतलब  नहीं  है  की  आप  counselor हैं  engineer हैं  या  कोई  bodybuilder हैं .कुछ  लोगों  को  ये  exercise बिलकुल  उपयुक्त  लगेगी , कुछ  लोगो  को  कोरी  बकवास . Life का  purpose क्या  है  इसको  लेकर  हमारे  मन  में  जो  भी  हलचल  है  और  अपनी  Social conditioning की  वजह  से  हम   जो  कुछ  भी  इस  विषय  में  सोचते  हैं  उसे  clear करने   में  आम  तौर  पे  15-20 मिनट  लगेंगे.गलत  उत्तर   आपकी  memory और  mind से  आयेंगे . लेकिन  जब  आपको  सही  उत्तर  मिल   जायेगा  , आपको  अहसास  होगा  कि  यह  उत्तर  किसी  बिलकुल  ही  अलग  जगह  से  आ  रहा  है .
वो  लोग  जो  अपनी  जड़े  जागरूकता  के  बिलकुल  निचले   स्तर  पर  जमा  चुके  हैं , उन्हें  सभी  गलत  उत्तर  निकालने   में  काफी  वक़्त  लगेगा , शायद  एक  घंटे  से भी  ज्यादा . लेकिन  यदि  आप , 100, 200 या  500 उत्तर  के  बाद  भी  लगे  रहेंगे  तो  आपको  वो  उत्तर  मिल   जायेगा  जो  आपकी  भावनाओं  को  बढ़ा  देगा , जो  आपको  रुला  देगा .यदि  आपने  पहले  कभी  ये  नहीं  किया  है  तो  शायद  ये  आपको  बहुत  मूर्खतापूर्ण  लगे . लगने   दीजिये  पर  इसे  करिए  ज़रूर .
आप  जैसे -जैसे  इस  प्रोसेस  से  गुजरेंगे  , आपके  कुछ  उत्तर  बहुत  एक  जैसे  लगेंगे , आप  चाहें  तो  पुराने  उत्तर  दुबारा  भी  लिख  सकते  हैं . आप  अचानक  एक  नयी  दिशा  में  सोच  सकते  हैं  और  10-20 नए  उत्तर भी लिख  सकते  हैं . That’s OK. आपके  दिमाग  में  जो  उत्तर  आये  आप  वो  लिख  सकते  हैं  बशर्ते  आप  लिखना  चालू  रखिये .
इस  दौरान  एक  समय  ऐसा  भी  आएगा  ( लगभग  50-100 answers के  बाद )  जब  आप  quit करना  चाहें , और  आप  खुद  को  उस  उत्तर  तक  पहुचते  ना  देख  प्  रहे  हों . आप  को  ऐसा  लग  सकता  है  कि  आप  किसी  बहाने  से  उठ  कर  कुछ  और  करने  लगें . ये  normal है . इस  अवरोध  को  पार  कीजिये , और  बस  लिखते  रहिये . अवरोध  का  अहसास  कुछ  देर  में  ख़तम  हो  जायेगा .
शायद  आपको  बीच  में  कुछ  ऐसे  उत्तर  मिलें  जो   आपको  थोडा  emotional कर  दें , पर  वो   आपको  रुला  ना  पाएं — ऐसे  answers को  highlight करते  हुए  आगे  बढिए , ताकि  बाद  में  आप  इनपर  वापस  आकर  नए  संयोग  बना  सकें . हर  एक  उत्तर  आपके  purpose के  एक  हिस्से  को  दर्शाता  है , पर  खुद  में  वो  पूर्ण  नहीं  है . जब  आपको  ऐसे  उत्तर  मिलना  शुरू  हो  जायें  तो  इसका  मतलब  है  कि  आप  warm-up हो  रहे  हैं  . बस  आगे  बढ़ते  रहिये .
यह  ज़रूरी  है  कि  आप  इसे  अकेले  बिना  किसी  रूकावट  के  करिएँ .यदि  आप  नास्तिक  हैं  तो  आप  इस  उत्तर  से  शुरआत  कर  सकते  है  कि , “ मेरे  जीवन  का  कोई  उद्देश्य  नहीं  है ,” या  “ जीवन  निरर्थक  है ,’ और  वहां  से  आगे  बढिए , यदि  आप  लगे  रहेंगे  तो  आपको  उत्तर  ज़रूर  मिलेगा .
जब  मैंने  यह  exercise की  तो  मुझे  लगभग  25 मिनट  लगे , और  मैं  अपने  final answer तक  106 वें  step में  पहुंचा . उत्तर  के  कुछ  parts ( जब  मैं  थोडा  emotional हो  गया ) मुझे  step no. 17,39 और  53 में  मिले .और  सबसे  ज्यादा  step 100-106 में  मुझे  अपना  answer मिला  और  refine होता  गया .. मुझे  step 55-60 के  आस – पास  बहुत  अवरोध  मह्शूश  हुआ , लगा  कि  मैं  ये  छोड़  के  कुछ  और  करूँ , लगा  कि  ये  process fail हो  जायेगा , मैंने  काफी  impatient और  irritating feel किया . Step no. 80 के  बाद  मैंने  2 मिनट का  break ले  लिया , आँखे  बंद  कर  के  थोडा  relax किया  ,अपने  mind को  clear किया  और  इस  बात  पर  focus किया   कि  मेरी  intention जवाब  पाने  की  है . –ये  मददगार  साबित  हुआ  क्योंकि  break के  बाद  मुझे  और  भी  clear answers मिलने  लगे .
Here was my final answer: to live consciously and courageously, to resonate with love and compassion, to awaken the great spirits within others, and to leave this world in peace.
मेरा  final   answer   था : जागरूकता  और  साहस  के  साथ  जीवन  जीना ,प्रेम  और  दया  को अपनाना , दूसरों  के  अन्दर  की  महान  आत्माओं  को  जगाना , और   इस  दुनिया  को  शांतिमय बनाकर छोड़ना.
जब  आपको  अपना  उत्तर  मिल  जायेगा  कि  आप  यहाँ  क्यों  हैं , तब  आप  feel करेंगे  की  वो  आपके  अंत -मन  को  छू  रहा  है . वो  शब्द  आपको  energetic लगेंगे  , और  आप  जब  भी  उन्हें  पढेंगे  तो  आप  उस  energy को  feel करेंगे .
उद्देश्य  को  जान  लेना  आसान  है  . कठिन  तो  यह  है  कि  उसे  हर  रोज़  अपने  साथ  रखना  और  खुद  पर  काम  करना  कि  एक  दिन  आप  खुद  वो  उद्देश्य  बन  जायें .
अगर  आप  यह  पूछना  चाहते  हैं  कि  यह  process काम  क्यों  करता  है  तो  आप  पहले  इस  question को  तब  तक   side में  रख  दीजिये जब  तक  आप  इस excercise  को सफलतापूर्वक  complete   नहीं  कर  लेते . और  जब  आप  ये  करलेंगे  तो  शायद   आपके  पास  अपना  खुद  का  एक  जवाब  होगा  कि  ये  काम   क्यों  करता  है . यदि  आप  10 ऐसे  लोगों  से ( जिन्होंने  इस  process को  successfully complete कर  लिया  है ) येही  प्रश्न  करें  तो  ज्यादा  chance है  कि  आपको  दस  अलग -अलग  उत्तर  मिलेंगे , जो  उनके  अपने  belief system के  हिसाब  से  होगा , और  हर  एक  में  सच्चाई  कि  अपनी   ही  छवि  होगी .
जाहिर  है  कि  अगर  आप  final answer आने  से  पहले  ही  quit कर  गए  तो  ये  process आपके  लिए  काम  नहीं  करेगा . मेरा  अनुमान  है  कि  80-90% लोगों  को  उत्तर  1 घंटे  के  अन्दर  मिल  जायेगा . अगर  आप  अपनी  धारणाओं  में  बहुत  ही  ज्यादा  उलझे  हुए  हैं  तो   शायद  आपको  5 sessions लगें  और  कुल  3 घंटे  का  वक़्त  लगे , पर  मुझे  संदेह  है  कि  ऐसे  व्यक्ति   पहले  ही  quit कर  जायेंगे  ( शायद  पहले  15 मिनट  में ) या  फिर  वो  इस  attempt ही  ना  करें . लेकिन  आप  इस  blog को  पढने  के  प्रति  आकर्षित  हुए  हैं  ( और  अभी  तक  इस  अपने  life से  बन  करने  के  बारे  में  नहीं   सोचा   है ), तो  शायद  ही  आप  इस  group को  belong करें .
इसे  try करिए . ज्यादा  से  ज्यादा  दो  चीजें  हो  सकती  हैं : आपको  अपने  जीवन  का  उद्देश्य  पता  चल  जाये   या  फिर  आप  इस  blog को  unsubscribe कर  लें .
————————————————————————–
Note : Despite taking utmost care there could be some mistake in Hindi translation of  “How to Discover Your Life Purpose in About 20 Minutes”
निवेदन : यदि  यह  लेख  आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया  कृपया  comment के  माध्यम  से  मुझे ज़रूर बताएं.

21 May 2015

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in Hindi

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in Hindi
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल

NameSardar Vallabhbhai Jhaverbhai Patel / सरदार वल्लभभाई झावेरभाई पटेल 
Born31 October 1875Nadiad, Bombay Presidency, British India (now India)
Died15 December 1950 (aged 75)Mumbai, India
NationalityIndian
ProfessionLawyer, Politician
AchievementRegarded as the “Bismarck of India” and “Iron Man of India”, लौह पुरुष .Known for Integrating India as a United , independent nation.


सरदार वल्लभभाई पटेल के अनमोल विचार 

Quote 1: There is something unique in this soil, which despite many obstacles has always remained the abode of great souls.
In Hindi: इस मिट्टी में कुछ अनूठा है , जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 2: It is the prime responsibility of every citizen to feel that his country is free and to defend its freedom is his duty. Every Indian should now forget that he is a Rajput, a Sikh or a Jat. He must remember that he is an Indian and he has every right in this country but with certain duties.
In Hindi:  यह हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यह अनुभव करे की उसका देश स्वतंत्र है और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा करना उसका कर्तव्य है. हर एक भारतीय को अब यह भूल जाना चाहिए कि वह एक राजपूत है, एक सिख या जाट है. उसे यह याद होना चाहिए कि वह एक भारतीय है और उसे इस देश में हर अधिकार है पर कुछ जिम्मेदारियां भी हैं.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 3: My only desire is that India should be a good producer and no one should be hungry, shedding tears for food in the country.
In Hindi: मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई भूखा ना हो ,अन्न के लिए आंसू बहता हुआ.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 4: No one would die of starvation in independent India. Its grain would not be exported. Cloth would not be imported by it. Its leaders would neither use a foreign language nor rule from a remote place 7,000 feet above sea level. Its military expenditure would not be heavy. Its army would not subjugate its own people or other lands. Its best-paid officials would not earn a great deal more than its lowest-paid servants. And finding justice in it would be neither costly nor difficult.
In Hindi: स्वतंत्र भारत में कोई भी भूख से नहीं मरेगा. इसके अनाज निर्यात नहीं किये जायेंगे. कपड़ों का आयात नहीं किया जाएगा. इसके नेता ना विदेशी भाषा का प्रयोग करेंगे ना किसी दूरस्थ स्थान, समुद्र स्तर से 7000 फुट ऊपर से शाशन करेंगे. इसके सैन्य खर्च भारी नहीं होंगे .इसकी सेना अपने ही लोगों या किसी और की भूमी को अधीन नहीं करेगी. इसके सबसे अच्छे वेतन पाने वाले अधिकारी इसके सबसे कम वेतन पाने वाले सेवकों से बहुत ज्यादा नहीं कमाएंगे. और यहाँ न्याय पाना ना खर्चीला होगा ना कठिन होगा.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 5: Your goodness is impediment in your way, so let your eyes be red with anger, and try to fight the injustice with a firm hand.
In Hindi: आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिये, और अन्याय का मजबूत हाथों से सामना कीजिये.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 6: Tell Churchill to save England first before saving India.
In Hindi: चर्चिल से कहो कि भारत को बचाने से पहले इंग्लैण्ड को बचाए.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 7: Manpower without Unity is not a strength unless it is harmonised and united properly, then it becomes a spiritual power.
In Hindi: एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है जबतक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए, और तब यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 8: Faith is of no avail in absence of strength. Faith and strength, both are essential to accomplish any great work.
In Hindi: शक्ति के अभाव में विश्वास किसी काम का नहीं है. विश्वास और शक्ति , दोनों किसी महान काम को करने के लिए अनिवार्य हैं.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 9: Even if we lose the wealth of thousands, and our life is sacrificed, we should keep smiling and be cheerful keeping our faith in God and Truth.
In Hindi: यहाँ तक कि यदि हम हज़ारों की दौलत भी गवां दें,और हमारा जीवन बलिदान हो जाए , हमें मुस्कुराते रहना चाहिए और ईश्वर एवं सत्य में विश्वास रखकर प्रसन्न रहना चाहिए.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 10: Work is undoubtedly worship but laughter is life. Any one who takes life too seriously must prepare himself for a miserable existence. Anyone who greets joys and sorrows with equal facility can really get the best of life.
In Hindi: बेशक कर्म पूजा है किन्तु हास्य जीवन है.जो कोई भी अपना जीवन बहुत गंभीरता से लेता है उसे एक तुच्छ जीवन के लिए तैयार रहना चाहिए. जो कोई भी सुख और दुःख का समान रूप से स्वागत करता है वास्तव में वही सबसे अच्छी तरह से जीता है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 11: Very often I indulge in less vigorous pranks with children who can afford to give me the benefit of their company. It is only so long as a man can retain the child in him that life can be free from those dark shadows which leave inevitable furrows on a man’s forehead.
In Hindi: अक्सर मैं ऐसे बच्चे जो मुझे अपना साथ दे सकते हैं, के साथ हंसी-मजाक करता हूँ. जब तक एक इंसान अपने अन्दर के बच्चे को बचाए रख सकता है तभी तक जीवन उस अंधकारमयी छाया से दूर रह सकता है जो इंसान के माथे पर चिंता की रेखाएं छोड़ जाती है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल

————————–लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती ३१ अक्टूबर———————————–

Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation ofSardar Vallabhbhai Patel Quotes. 
निवेदन: कृपया अपने comments के मध्यम से बताएं कि Sardar Vallabhbhai Patel Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.

5 Oct 2014

Albert Einstein Quotes in Hindi

अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार

Quote 1: A table, a chair, a bowl of fruit and a violin; what else does a man need to be happy?
In Hindi : एक मेज , एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन ; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?
 Albert Einstein ऐल्बर्ट आइनस्टाइन
Quote 2: A man should look for what is, and not for what he thinks should be.
In Hindi : इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है, यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए.
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 3:  A person who never made a mistake never tried anything new.
In Hindi : जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की.
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
 Quote 4: Anger dwells only in the bosom of fools.
In Hindi :क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है.
  Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 5: We shall require a substantially new manner of thinking if mankind is to survive.
In Hindi :यदि मानव जातो को जीवित रखना है तो हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यकता होगी.
 Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 6: Anyone who doesn’t take truth seriously in small matters cannot be trusted in large ones either.
In Hindi : जो छोटी-छोटी बातों में सच को गंभीरता से नहीं लेता है , उस पर बड़े मसलों में भी भरोसा नहीं किया जा सकता.
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 7:  Before God we are all equally wise – and equally foolish.
In Hindi : इश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं-और एक बराबर ही मूर्ख भी.
 Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 8: No problem can be solved from the same level of consciousness that created it.
In Hindi : कोई भी समस्या चेतना के उसी स्तर पर रह कर नहीं हल की जा सकती है जिसपर वह उत्पन्न हुई है.
    Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 9:  When you are courting a nice girl an hour seems like a second. When you sit on a red-hot cinder a second seems like an hour. That’s relativity.
In Hindi : जब आप एक अच्छी लड़की के साथ बैठे हों तो एक घंटा एक सेकंड के सामान लगता है.जब आप धधकते अंगारे पर बैठे हों तो एक सेकंड एक घंटे के सामान लगता है. यही सापेक्षता है.
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
Quote 10: Two things are infinite: the universe and human stupidity; and I’m not sure about the universe.
In Hindi : दो चीजें अनंत हैं: ब्रह्माण्ड और मनुष्य कि मूर्खता; और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता.
Albert Einstein अल्बर्ट आइंस्टीन
————————————————————————————————
  We will keep adding more Quotes from time to time.
Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation ofAlbert Einstein’s Quotes.
निवेदन: कृपया अपने comments के मध्यम से बताएं कि Albert Einstein Quotes का हिंदी अनुवादआपको कैसा लगा.