Showing posts with label HEALTH. Show all posts
Showing posts with label HEALTH. Show all posts

7 Nov 2015

वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण Weight Gain Reasons in Hindi


10 Reasons for Weight gain

Weight Gain Reasons in Hindi

यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने बढ़ते हुए वज़न को ले के परेशान हैं तो जाहिर कि आप इसकी वजहों को जानने में interested  होंगे.और यदि आप इस असमंजस में हैं कि आपका वज़न सही है या नहीं तो कृपया इस पढ़ें : कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ?

Weight बढ़ने का विज्ञान बड़ा सीदा-साधा है. यदि आप खाने-पीने के रूप में  जितनी Calories ले रहे हैं उतनी burn  नहीं करेंगे तो आपका weight बढ़ना तय है. दरअसल बची हुई Calorie ही हमारे शरीर में fat के रूप में इकठ्ठा हो जाती है और हमारा वज़न बढ़ जाता है.


यहाँ मैं आपके साथ Weight बढ़ने के टॉप-टेन कारण share करूँगा
वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण 

1. खानपान : Weight  बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारा खान-पान. यदि हमारे खाने में कैलोरी की मात्र अधिक होगी तो वज़न बढ़ने के chances  ज्यादा हो जाते हैं. अधिक तला-भुना , fast-food, देशी घी, cold-drink  आदि पीने से शरीर में ज़रुरत से ज्यादा calories इकठ्ठा हो जाती  हैं जिसे हम बिना extra effort के burn नहीं कर पाते और नतीजा हमारे बढे हुए वज़न के रूप में दिखाई देता है. यदि आप इस बात की जानकारी रखें कि आपके शरीर को हर दिन कितने कैलोरी की आवश्यकता है और उतना ही consume करें तो आपका weight  नहीं बढेगा.
2. Inactive होना : अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि आपको ज्यादा हाथ-पाँव नहीं हिलाने पड़ते तो आपका weight बढ़ना लगभग तय है. ख़ास तौर पर जो लोग घर में ही रहते हैं या दिन भर कुर्सी पर बैठ कर ही काम करते हैं उन्हें जान-बूझ कर अपनी daily-life  में कुछ physical activity involve  करनी चाहिए. जैसे कि आप lift  की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें, अपने interest का कोई खेल खेलें , जैसे कि badminton, table-tennis, इत्यादि. यदि आप एक treadmill या एक gym cycle afford  कर सकें और उसे नियमित रूप से प्रयोग करें तो काफी लाभदायक होगा. वैसे सबसे सस्ता और सरल उपाय है कि आप रोज़ कुछ देर टहलने की आदत डाल लें.
3. अनुवांशिक(Genetics) कारण: यदि आपके माता-पिता में से किसी एक का  भी  वज़न बहुत ज्यादा है तो आपका वज़न भी ज्यादा होने की सम्भावना बढ़ जाती है. इसके आलावा genetics का असर आपको कितनी भूख लगती है, आपके शरीर में कितना far और muscle है , पर भी पड़ता है. यह व्यक्ति के metabolic rate और उसका शरीर inactive होने पर कितनी कैलोरी जलाता है इस पर भी प्रभाव डालता है.
4. Age : उम्र के साथ weight का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जैसे जैसे age  बढती है हमारी मान्श्पेशियाँ fat  में convert  होती जाती हैं.  Fat की मात्र बढ़ने के कारण diabetes और hypertension होने का खतरा बढ़ जाता है. उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी मेटाबोलिस्म में भी कमी आ जाती है , इस वजह से औरतों में वज़न बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है.
5. Gender:   आपका स्त्री या पुरुष होना भी  आपके weight पर असर डालता है.आमतौर पर स्त्रीयां पुरुषों से कम calories use करती हैं , इसलिए उनका वज़न बढ़ने की सम्भावना ज्यादा होती है. स्त्रीयों के body में fat  की मात्रा पुरुषों की अपेक्षा अधिक होती है. एक normal weight की स्वस्थ्य स्त्री के शरीर में 25% fat content होता है जबकि ऐसे ही  एक पुरुष में यह मात्र सिर्फ 15%  होती है.
6. मनोवैज्ञानिक कारण : कई बार weight बढ़ने का कारण psychological  होता है. Emotional problems, या  depression की वजह से व्यक्ति ज्यादा खाने-पीने लगता है.जिस वजह से वज़न बढ़ जाता है.
7.गर्भावस्था : Pregnancy के दौरान weight का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है. आमतौर पर किसी महिला का वज़न 5 से  10 किलो तक बढ़ जाता है, जो कि शिशु कप पोषण पहुंचाने के लिए ज़रूरी है.
8. दवाईयां : कुछ ख़ास तरह की दवाईयां आपका weight बढ़ा सकती हैं. जैसे कि antidepressants या  corticosteroids. Birth Control pills खाने से भी वज़न ढाई किलो तक बढ़ सकता है.
9. बीमारी : बीमारी में भी weight बढ़ सकता है, क्योंकि इस दौरान इंसान की गतिविधियाँ बहुत कम हो जाती हैं, और body  में fat बढ़ सकता है.
10.Smoking छोड़ने पर:  सिग्रेट पीना छोड़ने के बाद व्यक्ति का वज़न 3-4 किलो तक बढ़ सकता है. पर smoking quit करने पर होने वाले फायदे इसकी अपेक्षा कहीं अधिक हैं, इसलिए इसे छोड़ने में ही भलाई है :)
Also Read:
____________________________________

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:bhaveshabvp@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

फिट रहने के लिए हर दिन कितनी कैलोरी लें ?



Eat Healthy Be Fit

फिट रहने के लिए हर दिन कितनी कैलोरी लें ?

आप को दिन भर में कितनी Calorie consume करनी चाहिए ये 4 चीजों पर निर्भर करता है:
1) आपका Weight
2) आपकी Age
3) आपका Activity Level
4) आपका Gender (Male/Female)

जिंदा रहने के लिए हमें उर्जा की ज़रुरत होती है जो हमें Calories के form में खाने-पीने की चीजों से मिलती है. यदि हम दिन भर  सोते भी रहे तो भी body को energy  की आवश्यकता पड़ती है ताकि हामारे अंग सही तरह से काम करते रहे. इसी को हम BMR कहते हैं.
Basal Metabolic Rate (BMR)
BMR कैलोरी की वो मात्रा  है जो हमें basic body function जैसे कि सांस लेना, पाचन क्रिया, इत्यादि ,चलाने के लिए चाहिए होती है. किसी भी व्यक्ति को हर रोज़ कम से कम इतनी calorie लेनी ही चाहिए. BMR हर किसी के लिए अलग अलग होती है . पर on an average पुरुषों के लिए यह 1600-1800 Calorie और महिलाओं के लिए 1300-1500 Calorie per day होती है.
यहाँ मैं आपके साथ कुछ charts share कर रहा हूँ जो आपको आपके sex, weight और age group  के हिसाब से आपको हर रोज़ कितनी Calorie लेनी  चाहिए बताएँगे, ज़ाहिर है कि आपकी actual calorie needs  आपके activity level के हिसाब से vary करेगी. पर यहाँ से आपको एक ठीक-ठाक अनुमान मिल सकता है:
Daily Calorie Requirement For Women 
WeightAge 18 to 35Age 36 to 55Age over 55
45 kg1760 cals1570 cals1430 cals
50 kg186016601500
55 kg195017601550
60 kg205018601600
65 kg215019601630
70 kg225020501660
75 kg –
(and above)
240021501720
Daily Calorie Requirement For Men
WeightAge 18 to 35Age 36 to 55Age over 55
60 kg248023001900
65 kg262024002000
70 kg276024802100
75 kg290025602200
80 kg305026702300
85 kg320027602400
90 kg
(and above)
350030002600
आपको अपनी age,weight,sex, और, activity level के हिसाब से exactly हर रोज़ कितनी कलोरी लेनी चाहिए उसे जानने  के लिए यहाँ click करें.
अब जबकि आपको अपनी Calorie Requirements  का ठीक-ठाक अनुमान हो गया है तो अब ये  जानना चाहिए कि हमें किस food-item  से कितनी Calorie मिलती  है:
Calorie Count for Common Indian Food Items:
  • Maggi (100gm) : 402 Cal. ( 10 रुपये वाली मैगी 80gm की होती है , यानि 321 Calorie)
  • 1 समोसा  : 156 Cal.
  • 1 रोटी -60 Cal.
  • चावल  -260 Cal per 75gm
  • जैम -290 per 100 gm
  • पालक पनीर  – 240 per 310 gm
  • कोल्ड-ड्रिंक – 41 Cal per 100 ml
**I will add more items in this list,और यदि आप अपना कोई item इस list में add करना चाहते हों तो कमेंट्स में डाल दें, मैं उसे add कर दूंगा. :)
विभिन्न खाने-पीने की चीजों में Calorie Count के बारे में और अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करें.
यदि आप अपनी Calorie needs को सही से समझ चुके हैं और उसी के हिसाब से अपना खान-पान करते हैं तो निश्चित ही आप अपने weight को control में रख सकते हैं. बस इतना ध्यान रखना है कि ज़रुरत भर की ही Calories लें और थोडा active रह कर अपनी extra calories को burn करते रहे. :)
इस लेख से सम्बंधित इन लेखों को अवश्य पढ़ें :

_________________________________________

Note: कई food-items पर Kcal लिखा होता है, दरअसल  Calorie aur Kcal एक ही चीज हैं. जब calorie को capital “C” से लिखते हैं तो उसका मतलब Kcal या  Kilo calorie ही होता है.
यदि आपके पास English या Hindi में कोई good article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:bhaveshabvp@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ?

कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ?
किसी का उचित वज़न कितना होना चाहिए ये दो बातों पर निर्भर करता है:
https://blogger.googleusercontent.com/img/proxy/AVvXsEiRuRkw0zROYBjh9tszC1_ZCDEDVbIMOq5_zAfeSPN7Avx8HqdHN1R3pW2Em1AvQ8FnxdgvodMigWffPcQEInT25-pIxoBtf2KQ7RCIdNoF4gQvQLgxzvUOTebUoVrLmRuOAASlDQVrlfFtQFj8KlnFw5aOyxv2CWyCt8IcLXNBqLtkc1HZLI7HRp8=
Is your weight OK ?
1) Height
2) Weight
आपका वज़न किस श्रेणी में आता है यह बताने के लिए वैज्ञानिकों ने एक बहुत ही आसान तरीका बताया है. वह है Body Mass Index (BMI).

BMI  एक बहुत ही  simple tool  है जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से आपकी body में कितना  fat  है बताता है. इसे calculate करने  का एक बड़ा ही सरल formula है:


BMI = Weight in kilograms / (Height in meters) 2

In case you want to convert your height in centimeters, use the following :
1 Feet =30 cm
1 Meter= 100 cm
1 Inch =2.5 cm


BMI Calculator 
का प्रयोग करने के लिए यहाँ क्लिक करें 
आप अपना Body Mass Index (BMI) पता कर लें. और देखें कि यह किस category  में है:
·        18.5 से कम – Underweight
·        18.5  से 25 – Normal Weight
·        25  से 29.9  – Overweight
·        30  से ज्यादा  – Obese (अत्यधिक वज़नी)

BMI सही range (18.5 -24.9) में होने के कई फायदे हैं:
·         मधुमेह (Diabetes) कम होने का खतरा.
·         अगर आप पहले से diabetic हैं तो यह उसे control  करने में मददगार होगा.
·         रक्त-चाप ( Blood Pressure) सामान्य रखने में सहायक.
·         Heart Disease होने की कम सम्भावना.
·         Joint pain से बचाव
·         लम्बा और स्वस्थ्य जीवन
·         सही energy levels.

यदि आप weight बढ़ने के कारणों को जानने के इच्छुक हैं तो कृपया इसे पढ़ें: वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण


Also Read:



Noteगर्भावस्था ( pregnancy)  के दौरान BMI  की normal range  लागू नहीं होती.
Note: BMI बस एक indication है. किसी का स्वस्थ्य या अस्वस्थ्य होना अन्य बातों पर भी निर्भर करता है.पर सामान्यत: यह एक सही सूचक है.
Note: भले ही  BMI Calculator में आपसे  आपकी age और sex पूछा जा रहा है पर BMI इन दोनों  पर निर्भर नहीं करता.

25 Tips To Lose Weight in Hindi कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न?

How To Reduce Weight (Hindi)?

Or

How To Lose Weight Fast(Hindi)?

कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न ?


Weight Loss Tips In Hindi
जो ज़रुरत से ज्यादा खायेगा,
वो समय से पहले जाएगा…
Weight Lose या Reduce  करना एक ऐसा topic है जिसपे जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिलती हैं. लोग एक से बढ़कर एक tips या diet-plan बताते हैं, जिसके हिसाब से Weight Reduce  करना मानो बच्चों का खेल हो. पर हकीकत तो आप जानते ही हैं कि ये असल में कितना challenging काम है. इसीलिए मैं आज आपके साथ How to reduce weight, Hindi  में share कर रहा हूँ. मेरी कोशिश होगी की यह लेख  Hindi में इस विषय पर लिखे गए सबसे अच्छे लेखों में से एक हो.

Weight बढ़ने का विज्ञान बड़ा सीदा-साधा है. यदि आप खाने-पीने के रूप में  जितनी Calories ले रहे हैं उतनी burn  नहीं करेंगे तो आपका weight बढ़ना तय है. दरअसल बची हुई Calorie ही हमारे शरीर में fat के रूप में इकठ्ठा हो जाती है और हमारा वज़न बढ़ जाता है.
वज़न कम करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको ये जानना चाहिए कि आपका present weight सही है या नहीं. इसके लिए आप कृपया इस लेख को पढ़ें  कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ? यहाँ से आप अपना Body Mass Index जान पायेंगे. BMI  एक बहुत ही  simple tool  है जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से आपकी body में कितना  fat  है बताता है.  आपका BMI ये बताता है कि आप किस weight category  में आते हैं:
  • 18.5 से कम – Underweight
  • 18.5  से 25 – Normal Weight
  • 25  से 29.9  – Overweight
  • 30  से ज्यादा  – Obese (अत्यधिक वज़नी)
अब यदि आप Overweight या Obese हैं तो ही आपको अपना वज़न कम करने की ज़रुरत है. और यदि आपको इसकी ज़रुरत है तो आपको ये भी जाना चाहिए कि जिस इस्थिति में आप पहुंचे हैं उसकी वज़ह क्या है. वैसे आम-तौर पर वज़न बढ़ने के दो कारण होते हैं:
  •  खानपान : Weight  बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारा खान-पान. यदि हमारे खाने में कैलोरी की मात्र अधिक होगी तो वज़न बढ़ने के chances  ज्यादा हो जाते हैं. अधिक तला-भुना , fast-food, देशी घी, cold-drink  आदि पीने से शरीर में ज़रुरत से ज्यादा calories इकठ्ठा हो जाती  हैं जिसे हम बिना extra effort के burn नहीं कर पाते और नतीजा हमारे बढे हुए वज़न के रूप में दिखाई देता है. यदि आप इस बात की जानकारी रखें कि आपके शरीर को हर दिन कितने कैलोरी की आवश्यकता है और उतना ही consume करें तो आपका weight  नहीं बढेगा.
  •  Inactive होना : अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि आपको ज्यादा हाथ-पाँव नहीं हिलाने पड़ते तो आपका weight बढ़ना लगभग तय है. ख़ास तौर पर जो लोग घर में ही रहते हैं या दिन भर कुर्सी पर बैठ कर ही काम करते हैं उन्हें जान-बूझ कर अपनी daily-life  में कुछ physical activity involve  करनी चाहिए. जैसे कि आप lift  की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें, अपने interest का कोई खेल खेलें , जैसे कि badminton, table-tennis, इत्यादि. यदि आप एक treadmill या एक gym cycle afford  कर सकें और उसे नियमित रूप से प्रयोग करें तो काफी लाभदायक होगा. वैसे सबसे सस्ता और सरल उपाय है कि आप रोज़ कुछ देर टहलने की आदत डाल लें.
पर इसके अलावा भी कई कारणों से आपका वज़न बढ़ सकता है .अन्य कारणों को आप यहाँ देख सकते हैं: वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण
अब जब आप weight बढ़ने का कारण जान गए हैं तो इसे lose या  reduce  करना आपकी इच्छाशक्ति  और जानकारी पर निर्भर करता है. यहाँ मैं Weight Lose करने की ऐसी ही कुछ TIPS HINDI में share कर रहा हूँ.उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी.

TIPS TO LOSE WEIGHT IN HINDI

1. सब्र  रखें   : याद   रखिये   की आज जो आपका weight है  वो कोई दो -दिन  या  दो  महीने   की  देन  नहीं  है . ये  तो बहुत  समय  से चली  आ  रही  आपकी life-style का  नतीजा  है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित  रूप  से आपको सब्र  रखना  होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का  ये कथन -” जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.” हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोई अंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.
 2.अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना.  यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.
3.Visualize करिए : आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा.
4.नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink  बनाएं : नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे.
5.Pedometer का प्रयोग करें: ये एक ऐसी device है जो आप के हर कदम को count करता  है. इसे अपने बेल्ट में लगा लें और कोशिश करें की हर रोज़ 1000 Steps extra चला जाये. जिनका weight अधिक होता है वो आम तौर पर दिन भर में बस दो से तीन हज़ार कदम ही चलते हैं. यदि आप इसमें 2000  कदम और जोड़ दें तो आपका current weight बना रहेगा और उससे ज्यादा चलने पर वज़न कम होगा.एक standard pedometer की कीमत 1000 से 1500 रुपये तक होती है.
Pedometer
6.अपने साथ एक छोटी सी diary रखें : आप जो कुछ भी खाएं उसे इसमें लिखें. Research में पाया गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं वो औरों से 15% कम calories consume करते हैं.
7.जानें आप  कितनी calories लेते हैं, और उसमे 10% add कर दें: यदि आपको लगता है कि आप हर रोज़ 1800 कैलोरी लेते हैं और  फिर भी आपका वज़न control नहीं हो रहा है तो शायद आप अपनी calorie intake का गलत अनुमान लगा रहे हैं. आम तौर पर यदि आप अपने अनुमान में 10% और जोड़ दें तो आपका अनुमान ज्यादा accurate हो जायेगा. For Example: 1800 की जगह 1800 + 180 = 1980 Calorie.
8.तीन time खाने की बजाये 5-6 बार थोडा-थोडा खाएं: South Africa में हुई एक research में ये पाया गया की यदि व्यक्ति  सुबह, दोपहर, शाम  खाने की बजाये दिन भर में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाए  तो वो 30% कम कैलोरी consume करता है. और यदि वह  उतनी  ही कैलोरी ले  रहा है जितना की वो तीन बार खाने में लेता  है तो भी  ऐसा करने से body कम insulin release करती  है , जो की आपके blood sugar को सही रखता  है और  आपको भूख  भी कम लगती  है.
9.रोज़ 45 मिनट  टहलिए  : रोज़ 30 मिनट टहलना आपका weight बढ़ने नहीं देगा लेकिन यदि आप अपना weight घटाना चाहते हैं तो कम से कम 45 मिनट रोज़ टहलना  चाहिए. अगर  आप रोज़ ऐसा कर लेते हैं तो बिना  अपना खान – पान बदले  भी आप साल  भर में 15Kg वज़न कम कर सकते हैं. और यदि आप ये काम सुबह सुबह ताज़ी हवा  में करें तो बात  ही कुछ और है. पर इसके लिए आपको डालनी  होगी सुबह जल्दी उठने  की आदत .
10.नीले रंग का अधिक प्रयोग करें: नीला रंग भूख को कम करता है. यही वजह है कि अधिकतर restaurants इस रंग का प्रयोग कम करते हैं. तो आप खाने में blue plates use करें , नीले कपडे पहने, और टेबल पर नीला tablecloth डालें.इसके opposite red,yellow, और orange color खाते वक़्त avoid करें, ये भूख बढाते हैं.
11.अपने पुराने कपड़ों को दान कर दें : एक बार जब आप सही weight पा चुके हैं तो अपने पुराने कपडे, जो अब आपको loose होंगे, उन्हें किसी को दान कर दें. ऐसा करने से दो फायदे होंगे. एक तो आपको कुछ दान कर के ख़ुशी होगी और दूसरा आपके दिमाग में एक बात रहेगी कि यदि आप फिर से मोटे हुए तो वापस इतने कपडे खरीदने होंगे. ये बात आपको अपना weight सही रखने के लिए encourage करेगी.
12.खाने के लिए छोटी plate का प्रयोग करें: अद्ध्यनो से पता चला है कि चाहे आपको जितनी भी भूख लगी हो; यदि आपके सामने कम खाना होगा तो आप कम खायेंगे, और यदि ज्यादा खाना रखा है तो आप ज्यादा खायेंगे. तो अच्छा होगा कि आप थोड़ी छोटी थाली उसे करें जिसमे कम खाना आये. इसी तरह चाय -कॉफ़ी के लिए भी छोटे cups प्रयोग करें.बार बार खाना लेना आपका calorie intake बढाता है इसलिए आपको जितना खाना है उसी हिसाब से एक ही बार में उतना खाना ले लें.
13.जहां खाना खाते हों वहाँ सामने एक शीशा लगा लें: एक  study में ये पाया गया कि शीशे के सामने बैठ कर खाने वाले लोग कम खाते हैं. शायद खुद को out of shape देखकर उन्हें ये याद दिलाता हो कि weight कम करना उनके लिए बेहद ज़रूरी है.
14.Water-rich food खाएं:  Pennsylvania State University  की एक research में पाया गया है कि water-rich food , जैसे कि टमाटर,लौकी, खीरा, आदि खाने से आपका overall calorie consumption कम होता है.इसलिए इनका अधिक से अधिक प्रयोग करें.
15.Low-fat milk का प्रयोग करें:  चाय , कॉफ़ी बनाने में, या सिर्फ दूध पीने के लिए भी skim milk use करें, जिसमे calcium ज्यादा होता है और calories कम.
16.90% खाना घर पर ही खाएं: अधिक से अधिक घर पर ही खाना खाएं, और यदि आप बाहर भी घर का बना खाना ले जा सकते हों तो ले जायें. बाहर के खाने में ज्यादातर high-fat और  high-calorie होती हैं.इनसे बचें.
17.धीरे-धीरे खाएं: धीरे खाने से आपका ब्रेन पेट भर जाने का सिग्नल पहले ही दे देगा और आप कम खायेंगे.
18.तभी खायें जब सचमुच भूख लगी हो: कई बार हम बस यूँहीं खाने लगते हैं. कई लोग आदत, boredom, या nervousness की वज़ह से भी खाने लगते हैं. अगली बार तभी खाएं जब आपको वाकई में भूख सहन ना हो. यदि आप कोई specific चीज खाने के लिए खोज रहे हैं तो ये भूख नही बस स्वाद बदलने की बात है, जब सच में भूख लगेगी तो आपको जो कुछ भी खाने को मिलेगा आप खाना पसंद करेंगे.
 19.जूस पीने की बजाये फल खाएं: जूस पीने की बजाये फल खाएं, उससे आपको वही लाभ होंगे, और जूस की अपेक्षा फल आपकी भूख को भी कम करेगा, जिससे overall आप कम खायेंगे.
20.ज्यादा से ज्यादा चलें: आप जितना ज्यादा चलेंगे आपकी calories उतना ही अधिक burn  होंगी. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, आस-पास पैदल जाना  आपके लिए मददगार साबित होगा. घर में भी आप दिन भर में एक-दो बार अपनी छत का चक्कर लगाने की कोशिश करें. छोटे-छोटे efforts बड़ा result देंगे.
21.हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें: हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या  car  धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.
22.ज्यादातर कैलोरीज़ दोपहर से पहले कंस्यूम कर लें:  Studies से पता चला है कि जितना अधिक आप दिन के वक़्त खा लेंगे रात में आप उतना ही कम खायेंगे.और दिन में जो calories आपने consume की है उसके रात तक burn हो जाने के chances अधिक हैं .
23.डांस करें: जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा  कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.
24. नींबू और शहद का प्रयोग करें : रोज सुबह हल्के गुनगुने पानी के साथ नीबू और शहद का सेवन करें.ऐसा करने से आपका वज़न कम होगा. यह उपाय हमारे पाठक Mr. V D Sharma जी ने अपने अनुभव के मुताबिक बताया है. ऐसा करके उन्होंने अपना वज़न १० किलो तक कम किया है.उम्मीद है यह आपके लिए भी कारगर होगा.
25. दोपहर में खाने से पहले 3 ग्लास पानी पीयें : ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है.Hope these tips will help you to reduce weight fast. All the best. :)
Also Read:
——————————-
Note : In case you have some better points to add to ” How To Lose /Reduce Weight Fast” in Hindi please add it to through your comments.
निवेदन : यदि  यह  लेख  आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया  कृपया  comment के  माध्यम  से  मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends  के साथ ज़रूर share करें .
यदि आपके पास English या Hindi में कोई good article,  inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:bhaveshabvp@gmail.com .... पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!