20 May 2014

Lord Mahavir Quotes in Hindi

महावीर स्वामी


भगवान् महावीर के अनमोल वचन
Quote 1: The greatest mistake of a soul is non-recognition of its real self and can only be corrected by recognizing itself.
In Hindi: किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को ना पहचानना है , और यह केवल आत्म ज्ञान प्राप्त कर के ठीक की जा सकती है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 2: Silence and Self-control is non-violence.
In Hindi: शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है  .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 3: Every soul is independent. None depends on another.
In Hindi: प्रत्येक जीव स्वतंत्र है . कोई किसी और पर निर्भर नहीं करता .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 4: There is no separate existence of God. Everybody can attain God-hood by making supreme efforts in the right direction.
In Hindi: भगवान् का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है . हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास कर के देवत्त्व प्राप्त कर सकता है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 5: Every soul is in itself absolutely omniscient and blissful. The bliss does not come from outside.
In Hindi: प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है . आनंद बाहर से नहीं आता .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 6: Have compassion towards all living beings. Hatred leads destruction.
In Hindi: हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो . घृणा से विनाश होता है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 7: Respect for all living beings is non‑violence.
In Hindi: सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान अहिंसा है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 8: All human beings are miserable due to their own faults, and they themselves can be happy by correcting these faults.
In Hindi: सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से दुखी होते हैं , और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न हो सकते हैं .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 9: Non-violence is the highest religion
In Hindi: अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 10: A man is seated on top of a tree in the midst of a burning forest. He sees all living beings perish. But he doesn’t realize that the same fate is soon to overtake him also. That man is fool.
In Hindi: एक व्यक्ति जलते हुए जंगल के मध्य में एक ऊँचे वृक्ष पर बैठा है . वह सभी जीवित प्राणियों को मरते हुए देखता है . लेकिन वह यह नहीं समझता की जल्द ही उसका भी यही हस्र होने वाला है . वह आदमी मूर्ख है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 11: Fight with yourself, why fight with external foes? He, who conquers himself through himself, will obtain happiness.
In Hindi: स्वयं से लड़ो , बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ? वह जो स्वयम पर विजय कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 12: There is no enemy out of your soul.The real enemies live inside yourself, they are anger, proud, greed, attachmentes and hate.
In Hindi: आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है . असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं , वो शत्रु हैं क्रोध , घमंड , लालच ,आसक्ति और नफरत .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 13: It is better to win over self than to win over a million enemies.
In Hindi: खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 
Quote 14: The soul comes alone and goes alone, no one companies it and no one becomes its mate.
In Hindi: आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है , न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है .
Lord Mahavir  भगवान् महावीर
Quote 15: Can you hold a red-hot iron rod in your hand merely because some one wants you to do so? Then, will it be right on your part to ask others to do the same thing just to satisfy your desires? If you cannot tolerate infliction of pain on your body or mind by others’ words and actions, what right have you to do the same to others through your words and deeds?
In Hindi: क्या तुम लोहे की धधकती छड़ सिर्फ इसलिए अपने हाथ में पकड़ सकते हो क्योंकि कोई तुम्हे ऐसा करना चाहता है ? तब , क्या तुम्हारे लिए ये सही होगा कि तुम सिर्फ अपनी इच्छा पूरी करने के लिए दूसरों से ऐसा करने को कहो . यदि तुम अपने शरीर या दिमाग पर दूसरों के शब्दों या कृत्यों द्वारा  चोट बर्दाश्त नहीं कर सकते हो तो तुम्हे दूसरों के साथ अपनों शब्दों  या कृत्यों द्वारा ऐसा करने का क्या अधिकार है ?
Lord Mahavir  भगवान् महावीर 

———————————————

Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation of Lord Mahavira Quotes.
निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि  Bhagwan Mahavir के Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.

मॉडर्न कारों के जनक हैनरी फोर्ड का प्रेरणादायी जीवन


रास्ते की दूरियों को पलक झपकते दूर करती चमचमाती मोटरगाङियाँ, आज स्टेटस सिम्बल ही नही हैं बल्कि तेज रफ्तार जिंदगी की आवश्यकता है। भागती-दौङती जिंदगी को कारों के माध्यम हैनरी फोर्ड ने कुछ आसान बना दिया। कार को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय हैनरी फोर्ड को ही जाता है।
इस युग को नया औद्योगिक आयाम देने वाले हैनरी फोर्ड काजन्म अमेरीका के मिशिगन राज्य में डियर बोर्ध नामक स्थान पर 30 जुलाई, 1863 को हुआ था। हेनरी को आर्थिक उत्थान के आवश्यक सभी गुंण, अपनी माता मेरीलिटोगोट से विरासत में मिले थे। हैनरी के पिता विलयम फोर्ड एक साधारण किसान थे।

पाँच वर्ष की आयु में हैनरी का दाखिला पास ही के कस्बे के स्कूल में कराया गया था। पाँचवी पास करने के बाद आगे की पढाई के लिए हैनरी को घर से ढाई किलोमीटर पैदल जाना पङता था। पिता की यही इच्छा थी कि हैनरी एक अच्छा किसान बने किन्तु हैनरी का दिमाग दूसरी दिशा में व्यस्त रहता था। 11 वर्ष की उम्र में हैनरी के खिलौने आम बच्चों से अलग हट कर थे। चाय की केतली, खाङी हल तथा छोटे-छोटे पुर्जे उनके खिलौने हुआ करते थे। बहुत कम उम्र में ही वे पड़ोसीयों की घङियाँ सुधारने लगे थे। ये बात पिता को अच्छी नही लगती थी और वे उन्हे ठठेरा कहा करते थे।
हेनरी जब मिशिगन राज्य में पढाई कर रहे थे, तब उन्होने खाङी में बाधँ बना दिया था जिसके कारण एक किसान के खेत मे पानी भर गया था और वे अध्यापक महोदय से शिकायत करने स्कूल पहुँच गया। अध्यापक महोदय को हैनरी की बुद्धिमता पर आश्चर्य भी हुआ किन्तु किसान का नुकसान हुआ था, इसलिए उन्होने हैनरी को बाँध तोङने की आज्ञां दी तथा किसान को संतुष्ट करने के लिए हैनरी को डांट भी लगाई।

शुरूवाती दौर में घङी सुधारने वाले हैनरी फोर्ड ने मोटरकार के आविष्कार तथा उसमें आधुनिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पिता की इच्छा के विरुद्ध हैनरी डेट्राइट चले आए और एक कारखाने में काम करने लगे किन्तु वहाँ से प्राप्त आमदनी से कार बनाने के सपने को साकार नही सकते थे। अतः एक सुनार के यहाँ पार्टटाइम काम करने लगे और शाम को घङियाँ भी सुधारते। डेट्राइट में रहते हुए कुछ ही समय हुआ था कि पिताजी की तबियत खराब होने का संदेश आया और वे घर वापस चले गये। खेत की पूरी जिम्मेदारी अब हैनरी के कंधो पर आ गई थी।
हैनर साल भर तक खेतों काम करते रहे। इस काम के दैरान हैनरी को लगा कि इस काम में काफी समय लगता है, अतः उन्होने विचार किया कि कृषि कार्यो में विज्ञान का प्रयोग करना चाहिए। उन दिनों ट्रैक्टर और फोडेशन का कहीं नामो निशान भी नही था। हैनरी ने खेती में काम आने वाले भाप के इंजनो में सुधार किया। आस-पास के किसानो के इंजन को सुधारने काम करने लगे। हैनरी के प्रयास से ऐसी विधियों का विकास हुआ जिससे एक वर्ष की फसल में केवल एक महीने ही काम करने की आवश्यकता होती थी। इसी बीच उनकी मुलाकात एक इंजन निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि से हुई, उसने हैनरी को पूरे क्षेत्र का इंजन सुधारने का अनुबंध दिया।

हैनरी ने ट्रैक्टर की कल्पना की और घर पर ही एक बेलन बना दिया। बेलन में एक बेकार पङे घास काटने की मशीन के पहिए लगाए तथा परिक्षण के लिए गाङी को चलाया । गाङी चालिस फुट तक चलकर रुक गई। सामान्य लोगों की नजर में ये प्रयोग सफल नही था, परंतु हैनरी का मानना था कि यदि गाङी आज 40 फुट चली है तो कल ज्यादा दूर भी चलेगी। हैनरी का मोटर कार का सपना साकार होने लगा था। वे 1891 में वापस डेट्राइट आए और रात में एलिस लाइटिंग कंपनी में काम करने लगे तथा दिन में लगों की टिप्पणियों से बेखबर मोटर कार पर प्रयोग करते रहे। उनकी बनाई कार लगभग दो वर्षों में बनकर तैयार हुई।

अप्रैल का महिना था, थोङी बूंदा-बाँदी हो रही थी। हैनरी अपनी पत्नी क्लारा के साथ बिना घोङे वाली गाङी को परखने के लिए निकल पङे। इस गाङी में टायर ओर गद्दी को छोङकर सभी भाग हैनरी के आविष्कार का ही परिणाम था। गाङी तेज आवाज करती हुई धुंआ छोङती हुई गली तक पहुँची। लोग आवाज सुनकर घरों से बाहर आ गये। सभी ने पहली बार बिना घोङे वाली गाङी देखी थी। इस सफलता ने फोर्ड के आत्मविश्वास को हौसला दिया। उस गाङी में उस समय बैक गेयर का प्रवधान नही था, अतः गाङी को वापस पिछे धक्का देकर पुनः स्टार्ट किया गया। ये गाङी भले ही आज जैसी गाङी नही थी, परंतु सभी गाङियों की जननी इसे कहा जा सकता है।


इसके बाद हैनरी फोर्ड ने गाङियों में अनेक सुधार किये। कार बनाने के लिए एक कारखाना भी खोले। सम्पन्न घरों के लोग उनकी गाङियों को खरीदने लगे। हैनरी फोर्ड की कल्पना हक़ीक़त में साकार हो गई थी। उनका कहना था कि उन्होने कभी सपने में भी नही सोचा था कि इस प्रयोग से वे धन कमाएंगे। लेकिन जीवन के अंतिम दिनो में वे विश्व के सबसे धनि व्यक्ति थे।

फोर्ड कंपनी का कारखाना लगभग 200 एकङ जमीन पर फैला हुआ है। जिसमें पाँच सौ विभाग तथा हजारों लोग काम करते हैं। औद्योगिक को नया आयाम देने वाले फोर्ड मानविय करुणा की आवाज को भी सुनते थे। वैज्ञानिक एडिसन जैसे कई बुद्धिजीवी लोग उनके मित्र थे। मशीनों के बीच रहते हुए भी उनका मन मानव सेवा के लिए तत्पर रहता था। हैनरी फोर्ड अपनी आमदनी का एक अंश मानव कल्याण की सेवा में भी लगाते थे।

83 वर्ष की उम्र में 7 अप्रैल 1947 में हैनरी फोर्ड इहलोक छोङकर परलोक सिधार गये। आज भी दुनिया उनके आविष्कार से लाभान्वित हो रही है। घङियाँ सुधारने वाले हैनरी फोर्ड ने दुनिया को कार बनाना सिखा दिया। हैनरी फोर्ड ने ये सिद्ध कर दिया कि, मेहनत, हिम्मत और लगन से कल्पना साकार होती है। 
————————————————


यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: bhaveshabvp@gmail.com .पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Lord Gautam Buddha Quotes in Hindi


भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार



Quote 1 : All that we are is the result of what we have thought. If a man speaks or acts with an evil thought, pain follows him. If a man speaks or acts with a pure thought, happiness follows him, like a shadow that never leaves him.
In Hindi :हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है. यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम  करता है , तो उसे कष्ट ही मिलता है. यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोडती .
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध 
Quote 2 :Better than a thousand hollow words, is one word that brings peace.
In Hindi :हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये.
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध 
Quote 3 :All wrong-doing arises because of mind. If mind is transformed can wrong-doing remain?
In Hindi : सभी बुरे कार्य  मन के कारण उत्पन्न होते हैं. अगर मन परिवर्तित हो जाये तो क्या अनैतिक कार्य रह सकते हैं?
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध 
Quote 4: A jug fills drop by drop.
In Hindi : एक जग बूँद बूँद कर के भरता है.
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध  
Quote 5 : Do not dwell in the past, do not dream of the future, concentrate the mind on the present moment.
In Hindi :अतीत पे धयान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पे केन्द्रित करो.
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध  
Quote 6 :Health is the greatest gift, contentment the greatest wealth, faithfulness the best relationship.
In Hindi :स्वस्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है.
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध
Quote 7 : Just as a candle cannot burn without fire, men cannot live without a spiritual life.
In Hindi :जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती , मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता.
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध
Quote 8 : Three things cannot be long hidden: the sun, the moon, and the truth.
In Hindi : तीन चीजें जादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सत्य.
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध
Quote 9 :Work out your own salvation. Do not depend on others.
In Hindi :अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें. दूसरों पर निर्भर ना रहे.
Lord Buddha  भगवान गौतम बुद्ध
Quote 10 : You will not be punished for your anger, you will be punished by your anger.
In Hindi : तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 11: An insincere and evil friend is more to be feared than a wild beast; a wild beast may wound your body, but an evil friend will wound your mind.
In Hindi : किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से  ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुक्सान पहुंचा सकता है.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 12:Do not overrate what you have received, nor envy others. He who envies others does not obtain peace of mind.
In Hindi : आपके पास जो कुछ भी है  है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से इर्श्या कीजिये. जो दूसरों से इर्श्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 13:Hatred does not cease by hatred, but only by love; this is the eternal rule.
In Hindi : घृणा घृणा से नहीं प्रेम से ख़तम होती है, यह शाश्वत सत्य है.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 14:He who loves 50 people has 50 woes; he who loves no one has no woes.
In Hindi : वह जो पचास लोगों से प्रेम करता है उसके पचास संकट हैं, वो  जो किसी से प्रेम नहीं करता उसके एक भी संकट नहीं है.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 15:Holding on to anger is like grasping a hot coal with the intent of throwing it at someone else; you are the one who gets burned.
 In Hindi : क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकडे रहने के सामान है; इसमें आप ही जलते हैं.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 16:However many holy words you read, however many you speak, what good will they do you if you do not act on upon them?
 In Hindi : चाहे आप जितने पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें, वो आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते?
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 17:I never see what has been done; I only see what remains to be done.
In Hindi : मैं कभी नहीं देखता की क्या किया जा चुका है; मैं हमेशा देखता हूँ कि क्या किया जाना बाकी है.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 18:Without health life is not life; it is only a state of langour and suffering – an image of death.
In Hindi : बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है; बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 19:What we think, we become.
In Hindi : हम जो सोचते हैं , वो बन जाते हैं.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 20:There is nothing more dreadful than the habit of doubt. Doubt separates people. It is a poison that disintegrates friendships and breaks up pleasant relations. It is a thorn that irritates and hurts; it is a sword that kills.
In Hindi : शक की आदत से भयावह कुछ भी नहीं है. शक लोगों को अलग करता है. यह एक ऐसा ज़हर है जो मित्रता ख़तम करता है और अच्छे रिश्तों को तोड़ता है.यह एक काँटा है जो चोटिल करता है, एक तलवार है जो वध करती है.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 21 : There are only two mistakes one can make along the road to truth; not going all the way, and not starting.
In Hindi : सत्य के मार्ग पे चलते हुए कोई दो ही गलतियाँ कर सकता है; पूरा रास्ता ना तय करना, और इसकी शुरआत ही ना करना.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
Quote 22 : In a controversy the instant we feel anger we have already ceased striving for the truth, and have begun striving for ourselves.
In Hindi : किसी विवाद में हम जैसे ही क्रोधित होते हैं हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं, और अपने लिए प्रयास करने लगते हैं.
Lord Buddha  भगवानगौतम बुद्ध
—–—–—–—–—–—–—–—–—–—–

Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translationof Lord Gautam Buddha’s Quotes.
निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम से बताएं कि  Bhagwan Gautam Buddha केQuotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.