2 Oct 2014

Lal Bahadur Shastri Quotes in Hindi


लाल बहादुर शाश्त्री के अनमोल विचार  

Quote 1: That loyalty to the country comes ahead of all other loyalties. And this is an absolute loyalty, since one cannot weight it in terms of what one receives.
In Hindi: देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से पहले आती है. और यह पूर्ण निष्ठा है क्योंकि इसमें कोई प्रतीक्षा नहीं कर सकता कि बदले में उसे क्या मिलता है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 2: True democracy or the swaraj of the masses can never come through untruthful and violent means.
In Hindi: लोगों को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 3: The rule of law should be respected so that the basic structure of our democracy is maintained and further strengthened.
In Hindi: क़ानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और और भी मजबूत बने.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 4: The economic issues are most vital for us and it is of the highest importance that we should fight our biggest enemies – Poverty, unemployment.
In Hindi: आर्थिक मुद्दे हमारे लिए सबसे ज़रूरी हैं, और यह बेहद महत्त्वपूर्ण है कि हम अपने सबसे बड़े दुश्मन गरीबी और बेरोजगारी से लड़ें.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 5: We want freedom for our country, but not at the expense or exploitation of others, not us to degrade other countries…I want the freedom of my country so that other countries may learn something from my free country so that the resources of my country might be utilized for the benefit of mankind.
In Hindi: हम अपने देश के लिए आज़ादी चाहते हैं, पर दूसरों का शोषण कर के नहीं , ना ही दूसरे देशों को नीचा दिखा कर….मैं अपने देश की आजादी ऐसे चाहता हूँ कि अन्य देश मेरे आजाद देश से कुछ सीख सकें , और मेरे देश के संसाधन मानवता के लाभ के लिए प्रयोग हो सकें.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 6: The preservation of freedom, is not the task of soldiers alone. The whole nation has to be strong.
In Hindi: आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है . पूरे देश को मजबूत होना होगा.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 7: We all have to work in our respective spheres with the same dedication, the same zeal and the same determination which inspired and motivated the warrior on the battle front. And this has to be shown not by mere words, but by actual deeds.
In Hindi: हम सभी को अपने अपने  क्षत्रों में उसी समर्पण , उसी उत्साह, और उसी संकल्प के साथ काम करना होगा जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है. और यह सिर्फ बोलना नहीं है, बल्कि वास्तविकता में कर के दिखाना है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 8: The basic idea of governance, as I see it, is to hold the society together so that it can develop and march towards certain goals.
In Hindi: मेरी समझ से प्रशाशन का मूल विचार यह है कि समाज को एकजुट रखा जाये ताकि वह विकास कर सके और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ सके.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 9: Those who govern must see how the people react to administration. Ultimately, the people are the final arbiters.
In Hindi: जो शाशन करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि लोग प्रशाशन पर किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं. अंततः , जनता ही मुखिया होती है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 10: Success in science and scientific work come not through the provision of unlimited or big resources, but in the wise and careful selection of problems and objectives. Above all, what is required is hard sustained work and dedication.
In Hindi: विज्ञान और वैज्ञानिक कार्यों में सफलता असीमित या बड़े संसाधनों का प्रावधान करने से नहीं मिलती, बल्कि यह समस्याओं और उद्दश्यों को बुद्धिमानी और सतर्कता से चुनने से मिलती है.और सबसे बढ़कर जो चीज चाहिए वो है निरंतर कठोर परिश्रम समर्पण की.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 11: If I were a dictator, religion and state would be separate. I will die for it. But it is my personal affair. The State has nothing to do with it. The State would look after secular welfare, health, communications, foreign relations, currency and so on, but not your or my religion. That is everybody’s personal concern.
In Hindi: यदि मैं एक तानाशाह होता तो धर्म और राष्ट्र अलग-अलग होते. मैं धर्म के लिए जान तक दे दूंगा. लेकिन यह मेरा नीजी मामला है. राज्य का इससे कुछ लेना देना नहीं है. राष्ट्र धर्मनिरपेक्ष कल्याण , स्वास्थ्य , संचार, विदेशी संबंधो, मुद्रा इत्यादि का ध्यान रखेगा ,लेकिन मेरे या आपके धर्म का नहीं. वो सबका निजी मामला है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 12: Among the major tasks before us none is of greater importance for our strength and stability than the task of building up the unity and solidarity of our people.
In Hindi: हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 13: Sampling out corruption is a very tough job, but I say so in all seriousness that we would be failing in our duty if we do not tackle this problem seriously and with determination.
In Hindi: भ्रष्टाचार को पकड़ना बहुत कठिन काम है, लेकिन मैं पूरे जोर के साथ कहता हूँ कि यदि हम इस समस्या से गंभीरता और दृढ संकल्प के साथ नहीं निपटते तो हम अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने में असफल होंगे.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 14: India will have to hang down her head in shame if even one person is left who is said in any way to be untouchable.
In Hindi: यदि कोई एक व्यक्ति को भी ऐसा रह गया जिसे किसी रूप में अछूत कहा जाए तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
Quote 15: We believe in peace and peaceful development, not only for ourselves but for people all over the world.
In Hindi: हम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि समस्त विश्व के लिए शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते हैं.
Lal Bahadur Shastri लाल बहादुर शाश्त्री 
_______________________________
Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation of Lal Bahadur Shastri Quotes.
निवेदन: कृपया अपने comments के माध्यम  से बताएं कि Lal Bahadur Shastri Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.

17 Sept 2014

कलम छोड़ अब हाथों में, हथियार उठा लूं सोचा है।- BHAVESH BUMB

कलम छोड़ अब हाथों में, हथियार उठा लूं सोचा है।
दबी हुई है भारत माँ, कुछ भार हटा दूं सोचा है।।

सरे आम जो लूट रहे हैं, इज्ज़त बेटी-बहुओं की।
उनको अब चौराहों पर, फांसी लटका दूं सोचा है।।

राजनीति का अब काला, अध्याय हो गया भारत में।
राजनीति के इन पन्नो को, आग लगा दूं सोचा है।।

बेच रहे जो मातृभूमि को, चंद खनकते सिक्को में।
उन सिक्कों के नीचे ही, उनको दफना दूं सोचा है।।

खून चूस कर निर्बल का, जो रहते राज प्रासादो में।
उनको झोपड-पट्टी का, एहसास करा दूं सोचा है।।

जाने कैसा दंभ है "एक भारतीय", अपने मूर्ख पडोसी को।
फिर से टुकड़े ढाका-से, दो चार करा दूं सोचा है।।

18 Aug 2014

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये...


Zindgi ki ABCD के सभी पाठको को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाये...

जय श्री कृष्ण

25 May 2014

Narendra Modi – गुजरात के मुख्यमंत्री से हिन्दुस्तान के प्रधानमन्त्री


नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय
गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गांव वादनगर, उत्तरी गुजरात के एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. लेकिन उन्हें एक समृद्ध संस्कृति धरोहर के रूप में मिली थी. वादनगर के एक स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, गुजरात यूनिवर्सिटी से नरेंद्र मोदी ने राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. नरेंद्र मोदी का कहना है कि कारगिल युद्ध के समय उन्होंने स्वयंसेवी के तौर पर आर्मी के जवानों को सहायता मुहैया करवाई थी. युवावस्था में ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर नव निर्माण नामक आंदोलन का हिस्सा बन गए थे. इस संगठन के साथ सक्रियता से काम करने के बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया. वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभक्त दक्षिणपंथी मोर्चे के सदस्य हैं.

नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व
नरेंद्र मोदी के मस्तिष्क में बचपन से ही राष्ट्रभावना विद्यमान थी. भारत-पाक युद्ध हो या कोई प्राकृतिक आपदा, हर मुश्किल के समय उन्होंने स्वयंसेवी के रूप में समाज सेवा करना अपना कर्तव्य समझा. वह एक प्रगतिशील और व्यावहारिक व्यक्तित्व वाले नेता हैं.

नरेंद्र मोदी का राजनैतिक सफर
नरेंद्र मोदी स्कूल और कॉलेज के दिनों में ही आरएसएस जैसे हिंदूवादी संगठन का हिस्सा बन गए थे. आरएसएस के साथ अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का शोकजनक काल सबसे प्रमुख है. इस दौरान नागरिकों के मानवाधिकारों का हनन होने पर नरेंद्र मोदी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रचारक के तौर पर अपने दल की नीतियों और जरूरत को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया. भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनने के बाद दल के भीतर मोदी की छवि एक कुशल रणनीतिकार की बन गई थी. वर्ष 1990 में जब गठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा को केंद्रीय सत्ता में आने का मौका मिला तब पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने लगी. लेकिन कुछ समय चली इस सरकार ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को मजबूत राजनैतिक आधार प्रदान कर दिया था. दो-तिहाई बहुमत के साथ गुजरात में भाजपा ने वर्ष 1995 के चुनाव जीत लिए. तब से लेकर अब तक गुजरात में भाजपा का ही एकाधिकार है. केशुभाई पटेल के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी को पार्टी को महासचिव बनाकर दिल्ली भेजा गया. वर्ष 1995 मोदी के राजनैतिक सफर के लिए बहुत महत्वपूर्ण था. महासचिव रहते हुए पहली बार किसी युवा नेता को देश के पांच बड़े राज्यों में पार्टी का प्रभारी बनाया गया था. राष्ट्रीय स्तर पर काम करते हुए नरेंद्र मोदी को उत्तर-पूर्वी और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्यों में पार्टी के संचालन का कार्यभार प्रदान किया गया.. वर्ष 2001 में केशुभाई पटेल को हटाए जाने के बाद नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से गुजरात के मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया.



नरेंद्र मोदी का योगदान
गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी ने पार्टी और अपने राज्य में बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली. उन्हें एक प्रगतिशील नेता के रूप में पहचान भी मिली.

  • जिस समय नरेंद्र मोदी को गुजरात का प्रभार सौंपा गया, उस समय गुजरात आर्थिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ था. नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट प्रयासों द्वारा गुजरात ने उनके पहले कार्यकाल के दौरान ही सकल घरेलू उत्पाद में 10% तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
  • गुजरात के एकीकृत विकास के लिए नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं को भी लागू किया, जिसमेंपंचामृत योजना सबसे प्रमुख है.
  • जल संसाधनों का एक ग्रिड बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने सुजलाम सुफलाम नामक योजना का भी संचालन किया जो जल संरक्षण के क्षेत्र में बहुत प्रभावी सिद्ध हुई है.
  • कृषि महोत्सव, बेटी बचाओ योजना, ज्योतिग्राम योजना, कर्मयोगी अभियान, चिरंजीवी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं को भी नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किया.
  • जनवरी 2001 में आए भयंकर भूचाल में सबसे ज्यादा नुकसान गुजरात के भुज शहर को ही हुआ. भुज एक कमजोर नींव पर बने मकानों वाला शहर है. इस भूकंप ने पूरे शहर को तितर-बितर कर दिया. नरेंद्र मोदी ने अपने प्रयासों द्वारा आपदा प्रबंधन और पुनर्वास के लिए बहुत कार्य किए. प्रभावी प्रयासों के लिए नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा उत्कृष्ट योगदान के लिए योग्यता पत्र भी प्रदान किया गया.

नरेंद्र मोदी से जुड़े विवाद
नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात दंगों में शामिल होने का आरोप जुड़ा हुआ है. उन्हें हिंदू-मुसलमानों की आपसी भावनाओं को भड़काने और दंगों में कोई प्रभावी कदम ना उठाने जैसे कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. दंगों के बाद सभी विपक्षी पार्टियों ने मोदी से इस्तीफा देने की मांग कर डाली. वर्ष 2009 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक विशेष जांच टीम का गठन कर उसे गुजरात दंगों की वजह और अभियुक्तों की पड़ताल करने का काम दिया गया. लेकिन SIT  की रिपोर्ट में नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सबूत ना होने का हवाला दिया गया. जिसके बाद मोदी को क्लीन चिट मिल गई. हालांकि कई अखबारों ने यह मुद्दा उठाया कि अपनी पहुंच का प्रयोग कर मोदी इस आरोप से मुक्त हुए हैं. उन्होंने दंगों को रोकने के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठाए, इतना ही नहीं उन्होंने मुसलमानों की हत्या को भी जायज ठहराया है. बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश बता आरोप को नकार दिया.

नरेंद्र मोदी को दिए गए सम्मान
  • 2006 और 2007 में हुए एक देशव्यापी सर्वे के आधार पर इंडिया टुडे पत्रिका ने दोनों बार नरेंद्र मोदी को ही सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुना
  • 2009 में एफडीआई पत्रिका ने सभी एशियाई देशों में से नरेंद्र मोदी को एफडीआई पर्सनैलिटी का खिताब प्रदान किया.
  • वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान अनिल अंबानी ने नरेंद्र मोदी को भारत के अगले नेता के रूप में संबोधित किया.
  • गुजरात में आए भूकंप में राहत कार्य और आपदा प्रबंधन के सफल प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा नरेंद्र मोदी को योग्यता पत्र प्रदान किया गया.
लाल कृष्ण आडवाणी के शागिर्द माने जाने वाले नरेंद्र मोदी एक कुशल और व्यवहारिक मुख्यमंत्री हैं. इस मुकाम पर वह अपने कठोर परिश्रम और मेहनत के बूते पर ही पहुंचे हैं. समाज की उन्नति और विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं.



लोक सभा चुनाव २०१४ में मोदी की स्थिति

न्यूज़ एजेंसीज व पत्रिकाओं द्वारा किये गये तीन प्रमुख सर्वेक्षणों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधान मन्त्री पद के लिये जनता की पहली पसन्द बताया है एसी वोटर पोल सर्वे के अनुसार नरेन्द्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने से एनडीए के वोट प्रतिशत में पाँच प्रतिशत के इजाफ़े के साथ १७९ से २२० सीटें मिलने की सम्भावना व्यक्त की गयी। सितम्बर २०१३ में नीलसन होल्डिंग और इकोनॉमिक टाइम्स ने जो परिणाम प्रकाशित किये थे उनमें शामिल शीर्षस्थ १०० भारतीय कार्पोरेट्स में से ७४ कारपोरेट्स ने नरेन्द्र मोदी तथा ७ ने राहुल गान्धी को बेहतर प्रधानमन्त्री बतलाया था। चुनावों की समीक्षा करते हुए राजनीति विज्ञानी आशुतोष वार्ष्णेय की यह टिप्पणी थी कि बीजेपी को अन्य पार्टियों के साथ मिलकर और अधिक बड़े गठबन्धन की कोशिश करनी चाहिये थी जिसमें वह अभी तक कामयाब नहीं हो सकी है। नोबुल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन मोदी को बेहतर प्रधान मन्त्री नहीं मानते ऐसा उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था। उनके विचार से मुस्लिमों में उनकी स्वीकार्यता संदिग्ध हो सकती है जबकि जगदीश भगवती और अरविन्द पानगढिया को मोदी का अर्थशास्त्र बेहतर लगता है। योग गुरु स्वामी रामदेव व मुरारी बापू जैसे कथावाचक नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का भविष्य सुरक्षित समझते हैं।
पार्टी की ओर से पीएम प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत का भ्रमण किया। इस दौरान तीन लाख किलोमीटर की यात्रा कर पूरे देश में ४३७ बड़ी चुनावी रैलियाँ, ३-डी सभाएँ व चाय पर चर्चा आदि को मिलाकर कुल ५८२७ कार्यक्रम किये। चुनाव अभियान की शुरुआत उन्होंने २६ मार्च २०१४ को मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद के साथ जम्मू से की और समापन मंगल पाण्डे की जन्मभूमि बलिया में किया। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात भारत की जनता ने एक अद्भुत चुनाव प्रचार देखा। यही नहीं, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दो हजार चौदह के चुनावों में अभूतपूर्व सफलता भी प्राप्त की।
चुनाव में जहाँ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ३३६ सीटें जीतकर सबसे बड़े संसदीय दल के रूप में उभरा वहीं अकेले भारतीय जनता पार्टी ने २८२ सीटों पर विजय प्राप्त की। काँग्रेस केवल ४४ सीटों पर सिमट कर रह गयी और उसके गठबंधन को केवल ५९ सीटों से ही सन्तोष करना पड़ा। फ़िलहाल वे स्वतन्त्र भारत में जन्म लेने वाले ऐसे व्यक्ति हैं जो विगत २००१ से लगातार १४ साल तक गुजरात के १४वें मुख्यमन्त्री रहे और यह भी एक अद्भुत संयोग ही है कि वे हिन्दुस्तान के १४वें प्रधानमन्त्री होंगे जो २०१४ में शपथ ग्रहण करेंगे।
नरेन्द्र भाई जी मोदी को Zindgi ki ABCD परिवार की ओर से लाखो बधाईया...

सम्बंधित पोस्ट-
Comment में नरेन्द्र भाई जी मोदी को बधाई जरुर दे,,,,,

सफलं होने के 10 तरीके


सफलता एक ऐसा शब्द है जिसे अपने जीवन से हर व्यक्ति जोड़ना चाहता है । पर क्या जितनी आसानी से हम ये चाहते है उसी आसानी से ही सफलता हमे मिल जाती है?


नहीं, friends ये इतना आसान नहीं है अपर असंभव भी नहीं है हाँ थोड़ा कठिन जरुर है क्योंकि सफलता की चोटी तक पहुचने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है और continuously लगे रहना पड़ता है । जब तक desire success मिल नहीं जाती।

क्या कभी आप ने सोचा है कि सफल लोगों के पास success और लोकप्रिय बनने की ऐसी कौन सी key होती है? जिससे वो अपने जीवन की peek success को प्राप्त करते है।

Friends, सफल लोगों के पास लोकप्रिय व सफल बनने कि योजना होती है । जो लोग चोटी पे पहुचते हैं वे इस बारे में ज्यादा सोचते है कि वे वो ऐसी कौन सी Technic अपनाएँ जो लोग उनसे प्रभावित हो और वो उन लोगों के बीच अपनी पहचान बनाएं।

आप लोगों को ये जानकर surprise होगा कि सफल व महान व्यक्तियों के पास लोगों को प्रभावित करने कि एक स्पष्ठ, निर्धरित योजना होती है जिसका वो नियमित follow करते हैं, अपनी सफलता को पाने के लिए और उसे हमेशा  बनाये रखने के लिए।

आज मैं यहाँ पे president लिंडन जॉन्सन के दस सूत्रीय कार्यक्रम के बारे में बात करने जा रही हूँ जिसको उन्होंने अपने president बनने से पहले तैयार किया था। इतिहास गवाह है कि उन्होंने इन rules को हमेशा अपने जीवन में उतारा और बुलंदियों को छुआ । इन rules का जिक्र मशहूर लेखक David J. Schwartz ने अपनी book “बड़ी सोच का जादू” में किया है । 

ये rules इस प्रकार हैं:-  
  1. एक ऐसा हँसमुख व्यक्ति बनिए, जिसके साथ होने पर कोई तनाव में ना रहे।  
  2. अपने मष्तिष्क को शांत रखने कि आदत डालिए ताकि कठिन परिस्थितियों में आप उत्तेजित या परेशान ना हो पाएं। और सही निर्णय ले सकें ।
  3. नाम याद रखने कि आदत डाले । अगर आप ऐसा नहीं करते है तो सामने वाले को यह लग सकता है कि आपकी उनमे रूचि नहीं है।
  4. बड- बोल मत बोलिए। अर्थात ऐसी बड़ी बड़ी बाते मत बोलिए जिससे आप का ही रोब झलके। सामने वाले को यह एहसास न होने दें कि आप खुद को ही सर्व ज्ञानी समझते हैं और सामने वाला आप के समक्ष कुछ भी नहीं है।
  5. अपने आप को दिलचस्प बनाइये जिससे लोग आप का साथ पसंद करें। आप के आस पास रहना चाहें।
  6. आप अपने जीवन और व्यवहार से ऐसे तत्वों को निकल दीजिये जो आप के  जीवन में दुःख का कारण बने या यूँ कहें कि ऐसे तत्वों को निकाल दे जो आप के व्यक्तित्व में चुभते हों ।
  7. विशुद्ध भावनावों के साथ हर miss understanding को दूर करने की पूरी कोशिश करें और जल्द से जल्द शिकायतों को नाली में बहा दें।
  8.  लोगों को पसंद करने की आदत डालें। और कुछ समय बाद आप सचमुच उन्हें पसंद करने लगेंगे ।
  9. हमेशा लोगों कि सफलता व उनकी उपलब्धियों पर उन्हें बधाई देने का मौका मत गवाइए । औए ना ही किसी के दुःख या उनकी निराशा में अपनी संवेदना जताने का अवसर खोइए।  
  10.  हर पल लोगों की help करने के लिए तैयार रहिये। लोगों को आध्यात्मिक शक्ति दीजिये और वे आप को पसंद करने लगेंगे।  

इन ten आसान परन्तु बेहद प्रभावी नियमों कि वजह से president जॉन्सन को मतदाताओं ने पसंद किया और वो एक साधारण व्यक्ति से America के president बनें।

22 May 2014

How To Make High Traffic Hindi Website or Blog



Hi friends,
जब मैंने December 2013 में Blogspot पर Zindgi ki ABCD  की शुरुआत की थी तो 3-4 महीने बाद भी मेरे blog पर hardly 30-50 page views per day होते थे . वो भी ज्यादातर उन लोगों द्वारा जिनके अपने blog थे , वजह ये कि मैं उनके ब्लॉग पर comment डालता था और बदले में वो मेरे blog पर ….और शायद उनमे से अधिकतर लोग post को पढ़ते भी ना हों !
पर आज की तारीख़ में Zindgi ki ABCD पर डेली 200+ page views होते हैं . यानि 6 महीने के अन्दर मेरे blog के पेज व्यूज़ में लगभग 200% की वृद्धि हुई है .
क्या traffic का इतना बढ़ना मेरा मेरा luck था या कोई सोची समझी strategy?
मैं कहूँगा दोनों ही . 80% Strategy 20% Luck.
Luck को इतना weight age इसलिए क्योंकि मेरी कुछ पोस्ट्स इतनी अधिक popular हुईं की मुझे खुद इसका अंदाजा नहीं था, और इसे मैं अपना भाग्य मानता हूँ.
आज इस blog post में मैं आपके साथ कुछ ऐसी ही बातें share करूँगा जिनकी वजह से आज Zindgi ki ABCD probably World’s Most Read Hindi Blog बन चुका है .


Tips to Make A High Traffic Hindi Blog or Website
1. सही blogging platform choose करिए:
Blog बनाने के लिए Google की free service Blogger या फिर WordPress (most widely used blogging platform) use कर सकते हैं . मैंने शुरुआत Blogspot से की थी , और जब मेरा traffic बढ़ने लगा तो मैंने अपना domain बुक किया और WordPress पर शिफ्ट कर गया . Blogger comparatively आसान है , यदि आप ज्यादा tech-savvy नहीं हैं तो Blogspot से शुरू करना ठीक होगा , और जब आपका ब्लॉग popular (at least one lack page views per month) होने लगे तो WordPress पर shift हो सकते हैं . ऐसा कई successful bloggers ने किया है , यानि ये एक tried and tested route है .
2. जानिए की आप आसानी से Hindi में कैसे Type कर सकते हैं :
ये बिलकुल English typing जितना ही आसान है और इस बारे में मैं पहले ही बता चुका हूँ इसलिए मैं यहाँ बस उस post का link दे रहा हूँ . Hindi Typing का आसान तरीका
3. अपने interest का Blog बनाइये : Blogging में ये बहुत ज़रूरी है की आप अपने interest का ही topic चुने . Personal Development and Motivation मेरे लिए हमेशा से एक interesting topic रहा है , इसलिए मैंने इसे चुना . अगर पैसे कमाने के लहजे से देखा जाये तो मैं और भी कई subject पर blog बना सकता था , जैसे कि Insurance, Management, etc पर कुछ ही दिन में मेरा internal motivation कम हो जाता और मेरा blogging में interest कम हो जाता . आप जिस विषय में interest रखते हैं उसी पर blog बनाएं , और ये ज़रूरी नहीं की आपने उस विषय में कोई पढ़ाई की हो . एक Engineer को अगर cooking में interest है तो वो cooking का ब्लॉग बना सकता है , हाँ ये ज़रूर है की इसके लिए उसे internet पर या किताबें खरीद कर पढना होगा , पर अगर interest genuine है तो ये सब करने में मजा आएगा .
4. Broad Topic चुनिए :
अगर आपको एक हाई traffic website बनानी है तो आपको अपना दायरा बढ़ाना होगा . अगर कोई सिर्फ i Phone के बारे में ब्लॉग बनता है तो जल्द ही उसके पास लिखने के लिए ख़ास नहीं रह जाएगा वहीँ अगर कोई mobile phones को अपना subject चुनता है तो उसके पास हमेशा कुछ ना कुछ लिखने को रहेगा.
इसी तरह क्रिकेट पर ब्लॉग बनाने से अच्छा होगा की स्पोर्ट्स पर ब्लॉग बनाएं.अपने scope को बड़ा से बड़ा रखिये ताकि आप के लिखने के अधिक से अधिक विकल्प रहे.ये भी ध्यान में रखिये कि आपका ब्लॉग masses के interest का हो. यानि ऐसे करोड़ों लोग हों जो ऐसी चीजों को पढना चाहें, तभी एक high traffic blog बना सकते हैं.
5. ब्लॉग का नाम ध्यान से चुनिए :
जब मैंने Zindgi ki ABCD शुरू किया था तो मेरे mind में ये था की मैं लोगों का knowledge बढाने और उन्हें POSITIVE बनाने के लिए लिखूंगा . और मेरे मन में ये भी था की हो सकता है की भविष्य में मैं इस blog में कुछ और sections include करना चाहूँ , इसीलिए मैं एक generic name choose किया Zindgi ki ABCD
ब्लॉग का नाम short , simple और catchy होना चाहिए और भी अच्छा होगा यदि blog के नाम से उसके अन्दर के content का अंदाज़ा लग जाये . अगर आप अपने नाम या किसी और नाम से भी blog बनाते हैं और उसके अन्दर का content अच्छा रखते हैं तो भी कोई problem नहीं है , पर यथा संभव एक छोटा नाम जो एक दो बार सुनने से याद हो जाये उसे रखना advantageous होगा .
6. आपका blog किसी particular area पर focused होना चाहिए :
यदि आप आपने blog पर हर तरह की चीजें डालेंगे तो आपको loyal readers नहीं मिलेंगे . इसलिए आप किसी एक broad subject को चुनिए और उसपे फोकस करिए . For example: Zindgi ki ABCD को personal development और motivational blog के रूप में जाना जाता है , यदि मैं उसपे movie reviews और cricket match के बारे में लिखने लागुन तो मेरे readers confuse हो सकते हैं कि इस blog से क्या expect किया जाये . Focused रहने से बाद में आपको blog से money earn करने में भी आसानी होगी .उदाहरण के तौर पर अगर आपका travel blog है तो आपसे कुछ बड़े hotel chains या travel operators advertisement के लिए contact कर सकते हैं , पर यदि आप हर एक topic पर लिखते हैं तो आपके पास इस तरह के offers आना मुश्किल है .
7. सेवा भाव रखिये:
आप चाहे जिस तरह का भी blog बनाएं , वो लोगों को serve करने के भाव से बनाइये . कई बार लोग सिर्फ पैसा कमाने के मकसद से ब्लॉग बनाना चाहते हैं , हो सकता है कि कुछ लोग इसमें सफल भी हो जाते हों , पर जहाँ तक Hindi Blog का सवाल है इसे monetize करना आसान नहीं है , और यदि आप का main goal blog से पैसा कमाना है तो आप बहुत जल्दी demotivate हो जायेंगे . इसलिए ज़रूरी है की आप service के attitude से blog बनाइये , और अधिक से अधिक लोगों की हेल्प करने के बारे में सोचिये.
Nb: In near future I will be sharing a post on ” How To Make Money From a Hindi Blog ?“

 8. Valuable Content Create करिए :
मैंने पहले ही सोच लिया था कि मुझे value create करनी है , यानि कुछ ऐसा बनाना है जो लोगों के लिए लाभदायक हो , जो सच मुच उनकी मदद कर सके . मैंने हमेशा से QULAITY of Article पर बहुत जोर दिया है . कभी सिर्फ post डालने के लिए post मत डालिए भले ही आपकी दो पोस्ट्स में कुछ gap आ जाये …पर quality से compromise मत करिए.
और याद रखिये कि आप चाहे जिस विषय में blog लिखते हों , travel blog, finance related blog, Music blog etc…value create की जा सकती है . आपको अपने readers को as a KING treat करना होगा और जितना अच्छा से अच्छा उन्हें पढने को दे सकते हैं वो देना होगा .
शायद आपको funny लगे पर कभी-कभार जब मैं कोई article लिखता हूँ तो अपने मन में ये सोचता हूँ कि इस article को INDIA के Prime Minster पढेंगे , और अपने आप ही मेरी quality improve हो जाती है . आप इस बात का ध्यान रखिये कि आपके लिखे गए लेख लाखों लोग पढेंगे और उनका time waste नहीं होना चाहिए .
9. Timeless Content create करिए:
इसका idea मुझे अपने online गुरु Ram Lal से मिला . इसीलिए मैं हमेशा ऐसी posts लिखता हूँ जिसकी shelf life बहुत लम्बी हो . मतलब कि यदि आप उस पोस्ट को आज पढ़ते हैं या 10—20—30 साल बाद भी तो वो आपके लिए उतनी ही लाभदायक हो . ऐसा करने से आप एक बार मेहनत करते हैं और बार बार लोग उस मेहनत से लाभान्वित होते हैं .
10.अपने blog के लिए बड़ा  सोचिये :
इस blog पर मैंने Law of Attraction के बारे में लिखा है . यकीन जानिये ये काम करता है . मैंने शुरू से ही Zindgi ki ABCD के लिए बड़ा सोचा है और इस law का उसे करते हुए इसे एक popular blog बनाया है . मैं हर तीसरे चौथे दिन Zindgi ki ABCD के बारे में अपनी Diary में लिखता हूँ . मैं जो देखना चाहता हूँ उसको feel कर के उसे अपने शब्दों में लिखता हूँ . जैसे कि . Zindgi ki ABCD is helping millions of people to improve their life. Zindgi ki ABCD is getting 1lac page views per day. I am making huge money from it, etc. आप अपने blog के लिए बड़ा सोचिये आप उसे जहाँ पहुंचाना चाहते हैं उसे already उस position पर देखिये और उस बारे में डेली सोचिये …और आपकी वो कप्लाना एक दिन हकीकत बन जाएगी .
11. एक पोस्ट के अन्दर अन्य related posts का link दीजिये :
जब भी आप कोई article लिख रहे हों और यदि उसके अन्दर आप कोई ऐसी चीज बता रहे हों जिसके बारे में आप पहले भी कुछ लिख चुके हैं तो उसका hyperlink ज़रूर दीजिये .
For Example: मैंने अपनी कुछ पोस्ट्स में Steve Jobs की inspirational speech का ज़िक्र किया है तो मैं उनके नाम को hyperlink कर देता हूँ , ताकि reader अगर उनके बारे में और पढना चाहता है तो उनका नाम click कर उस पोस्ट तक पहुंच सके .
12. अपने popular posts की visibility बढाइये :
आप अपने blog पर ऐसे plug-in या widgets use कर सकते हैं जो आपकी top read posts को अलग से list कर के दिखाए . मैंने Zindgi ki ABCD पर Best of Zindgi ki ABCD और Must Read Article Section में अपनी popular posts को दर्शाया है , इससे visitors आसानी से इन्हें पढ़ पाते हैं . इसके आलावा Recent Posts और article के अंत में Related Posts भी page views बढाने में helpful होते हैं .
13. Internet से related कुछ terms जानें :
आपको इन चीजों के बारे में थोड़ी जानकारी होनी चाहिए: Page Rank, Alexa Rank, Submssion Directories, Search Engine Optimization, Meta Tags, Keywords. 
ज्यादातर popular blogs के लिए Google सबसे अधिक traffic send करता है . इसलिए यदि आपको अपने blog को popular बनाना है तो आपको Google के search results में पहले page पर आने की कोशिस करनी होगी . और ऐसा करने के लिए आपको ऊपर दिए गए terms से familiar होना होगा .
Hindi blogging space अभी crowded नहीं है इसलिए यदि आप कुछ Hindi में शुरू करते हैं तो उसे Google में search results में top पे लाना comparatively आसान होगा . और आने वाले समय में Internet पे हिंदी लेखों की demand भी बढ़ेगी ही. 
14.ये जानें की लोग Google पे कैसे search करते हैं :
Zindgi ki ABCD को सबसे ज्यादा traffic Google से मिलती है . जब मैं कोई भी blog post लिखता हूँ तो कोशिश करता हूँ कि उसमे ऐसे keywords include करूँ जो लोग इस तरह के articles search करने के लिए use कर सकते हैं . For example: जब कोई Inspirational quotes Hindi भाषा में पढना चाहता है तो आम तौर पर वो “ Inspirational Quotes in Hindi” search करेगा , और इसीलिए मैं Quotes से related अपनी posts का title ऐसा रखता हूँ जिसमें “IN HINDI” keyword आ जाये . इसके आलावा पोस्ट के अन्दर भी keywords का प्रयोग करने से आप search results में ऊपर आ सकते हैं .
15. बोल -चाल की भाषा ( Hinglish) का प्रयोग करें :
भले ही आप एक Hindi blog बना रहे हों , पर इसका ये मतलब नहीं है की आप दो चार English words नहीं use कर सकते . In fact, ऐसा करने से आपके article का flow अच्छा बना रहता है , और साथ ही साथ आप अपनी पोस्ट में ऐसे keywords आसानी से insert कर सकते हैं जो लोग search करते हैं .
For example: वित्तीय सलाह की जगह लोग Financial advise को आसानी से समझ सकते हैं और साथ ही “financial advise” keyword को search करने के chances “वित्तीय सलाह ” के मुकाबले कहीं अधिक है . अगर आप फाइनेंसियल ऐडवाईज लिखेंगे तो आप बोल चाल की भाषा तो use कर लेंगे लेकिन search वाला पार्ट रह जायेगा इसलिए financial advise use करना ही सबसे सही रास्ता है .
और ये मान कर चलें की ज्यादातर लोग जो internet use करते हैं वो कम से कम थोड़ी-बहुत English तो जानते ही होंगे …इसलिए उन्हें आपके article को समझने में problem नहीं होगी .
ये बात गाँठ बाँध लीजिये की भले ही लोग Hindi में पढना चाहते हैं पर search English में ही करते हैं , और इस ध्यान में रखकर अपनी पोस्ट्स बनाइये .
16. Blog का layout attractive बनाइये:
जब कोई visitor आपके blog पर आये तो उसे अच्छा feel होना चाहिए . जब मैंने blog की शुरुआत की थी तो एक गलती ये की थी की background black रखा था और text white…जो देखने में attractive तो था …पर आँखों पर थोड़ी strain पड़ती थी , इसलिए बाद में मैंने इसे बदल दिया . Black text और white background सबसे अधिक use होता है , इसलिए अगर कोई confusion हो तो येही scheme उसे करिए . Blog posts के अन्दर एक -आध image use करने से पोस्ट थोड़ी attractive लगती है , इसके आलावा आप सारा text balck Black रखने की बजाये headings के लिए कोई और color भी use कर सकते हैं .
17. Use Social Media tools:
मैं Zindgi ki ABCD पर Facebook, Twitter, Stumble Upon, Google + use करता हूँ . इनका use करने से मेरी नयी posts आसानी से spread हो जाती है , और Internet पे उसके के link भी बन जाते हैं . इसके आलावा मैं Indiblogger पर भी अपनी नयी posts share करता हूँ . Email subscription का  option भी  readres को  आपके  blog से  जोड़ता  है . इसलिए  इन  tools का  use जरूर  करें .उम्मीद  है  आपने  Zindgi ki ABCD का Facebook Fan Page like किया होगा !!! नहीं  किया  है  तो  I request you to do it now 
18.Blog के external links बढाइये :
External links का मतलब है की किसी और website या blog पर आपके blog का link हो जहाँ click कर के visitors आपके blog पर पहुंच सकें .External link generate करने के लिए आप Blog Directories में अपना ब्लॉग submit कर सकते हैं और दूसरों के ब्लॉग पर comment डालते समय भी आप अपने ब्लॉग का URL डाल कर वहां अपना link बना सकते हैं .
आपके ब्लॉग से related जितनी अच्छी webistes पर आपका link होगा Google आपके साईट को उतनी ही value देगा और आपकी page –rank और Moz rank improve होगी , और आपकी site search result में ऊपर आ पायेगी .
19. एक समय में एक ही ब्लॉग बनाइये :
मैंने देखा है की कई लोग एक साथ  3-4 ब्लॉग बना लेते हैं ,अगर आप एक highly popular blog बनाना चाहते हैं तो ये करना ठीक नहीं है क्योंकि आपकी energy और focus 3-4 जगह divide हो जाते हैं और आप किसी एक blog के साथ भी justice नहीं कर पाते . बेहतर होगा कि किसी एक blog के प्रति पूरी तरह dedicated होकर काम करें .
अगर आपको confusion है की किस ब्लॉग पर काम करें तो थोडा introspection कीजिये और इन सवालों के उत्तर जानने की कोशिश कीजिये :
a) किस blog में मेरा genuine interest है , जिसे मैं लम्बे समय तक sustain कर सकता हूँ ? b) किस ब्लॉग से मैं अधिक से अधिक लोगों को help कर सकता हूँ ? या किस ब्लॉग की ज़रुरत वाकई में लोगों को है ?
यदि आप एक popular blog बना लेंगे तो फिर आसानी से और भी blogs बना सकते हैं और अपने popular blog का traffic उधर divert करके use भी popular बना सकते हैं … इसलिए पहले किसी एक blog को पूरी तरह से समर्पित होकर बड़ा बनाइये .
20.Post publish करते वक़्त ध्यान रखिये :
आप अपनी post का जो title देते हैं उसी के हिसाब से आपकी पोस्ट का URL create होता है . यदि आपका title Hindi में है तो URL भी हिंदी में create होगा जो की search engine friendly नहीं होगा , इसलिए आप जब किसी पोस्ट को पहली बार publish करने जा रहे हों तो उसका title English में दें और एक बार publish हो जाने के बाद उसे बदल कर Hindi में कर दें .
For Example: यदि आपकी पोस्ट का tile “ मेरी कहानी ” है तो पहली बार post करते वक़्त उसे “ Meri Kahaani” या “My Story” title दें , और publish करने के तुरंत बाद उस post को एडिट करके उसका title “ मेरी कहानी “ कर दें.
Publish करते वक़्त आप उस पोस्ट से related Category और Tags select करना मत भूलिए. जब एक बार आपकी पोस्ट publish हो जाये तो तुरंत ही उसे Facebook, Twitter , etc पर share कर लीजिये , ताकि instantly वो Internet पर spread हो जाये , और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके .
21. Register in Google Analytics:
This is important. Google Analytics, Google की फ्री service है जिसके through आप अपने blog की Statistics जान सकते हैं .
कुछ ज़रूरी चीजें जो आप जान सकते हैं :
• कौन सी पोस्ट कितनी बार देखी गयी. • Total Number of Page विएव्स. • Number of विसिटोर्स. • किस city से कितने लोग visit कर रहे हैं . • क्या search कर के लोग आपके blog पर पहुंच रहे हैं . • Source of Traffic. • Average time spent by a visitor
इन details को analyze कर के आप समझ सकते हैं की किस तरह की पोस्ट ज्यादा popular हो रही है , और उस हिसाब से आप आगे की पोस्ट्स प्लान कर सकते हैं .

22. सबसे बड़ा मन्त्र : लगे रहें !
अगर मुझे high traffic blog या website बनाने की केवल एक सलाह देनी हो तो वो ये होगी “लगे रहें. ” लगे रहने से मेरा मतलब है की आप अपने ब्लॉग में पूरी तरह involve हो जाएं , आपका पूरा focus उसी एक चीज पर होना चाहिए और ऐसा तब तक करिए जब तक की आप उसे successful नहीं बना देते . अब , “successful” होना क्या है ये आपको खुद ही define करना होगा . For me it is getting 1 lack page views per day.
शुरू में Blogging के बारे में मेरी knowledge भी नहीं के बराबर थी पर लगातार लगे रहने से धीरे – धीरे मैं वो ज्यादातर चीजें जान गया जो एक professional blogger को जाननी चाहिए , और अभी भी जानने का प्रोसेस जारी है   . जब आप लगे रहते हैं तो आप खुद ही सोचते हैं कि क्या करूँ की मेरा ब्लॉग ज्यादा valuable बन जाये , कैसे articles लिखूं , कौन से plugins या widgets use करूँ , कैसे traffic बढाऊँ ….हर एक चीज आप खुद सोचने लगते हैं ..उसके बारे में पढ़ते हैं और उसे implement कर के अपने सपने को हकीकत बनाते हैं .
कई बार ऐसा हो सकता है की आपको लगने लगे की मेरे efforts का कोई result नहीं आ रहा है . ये भी हो सकता है कि आपको blogging के लिए एक -आध महीने time ही ना मिले , या फिर आपके दोस्त , family members इस activity को बेकार बोलेन ….पर इन सब के बावजूद लगे रहें . एक कहावत भी है “ Rome was not built in a day”…इसी तरह एक अच्छा ब्लॉग भी एक दिन में नहीं बनता ….उसके लिए लगे रहना पड़ता है ..हफ़्तों …महीनो …सालों !!!
इसलिए “ लगे रहिये ” जीत आपकी होगी .


——————————————————

Note :The ideas shared here are based on my personal experience, in case you find anything technically wrong then please bring it to my notice.
निवेदन : यदि  यह  लेख  आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया  कृपया  comment के  माध्यम  से  मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends  के साथ ज़रूर share करें .

यदि आपके पास English या Hindi में कोई good article,  inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: Bhaveshabvp@gmail.com पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!