7 Nov 2015

25 Tips To Lose Weight in Hindi कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न?

How To Reduce Weight (Hindi)?

Or

How To Lose Weight Fast(Hindi)?

कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न ?


Weight Loss Tips In Hindi
जो ज़रुरत से ज्यादा खायेगा,
वो समय से पहले जाएगा…
Weight Lose या Reduce  करना एक ऐसा topic है जिसपे जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिलती हैं. लोग एक से बढ़कर एक tips या diet-plan बताते हैं, जिसके हिसाब से Weight Reduce  करना मानो बच्चों का खेल हो. पर हकीकत तो आप जानते ही हैं कि ये असल में कितना challenging काम है. इसीलिए मैं आज आपके साथ How to reduce weight, Hindi  में share कर रहा हूँ. मेरी कोशिश होगी की यह लेख  Hindi में इस विषय पर लिखे गए सबसे अच्छे लेखों में से एक हो.

Weight बढ़ने का विज्ञान बड़ा सीदा-साधा है. यदि आप खाने-पीने के रूप में  जितनी Calories ले रहे हैं उतनी burn  नहीं करेंगे तो आपका weight बढ़ना तय है. दरअसल बची हुई Calorie ही हमारे शरीर में fat के रूप में इकठ्ठा हो जाती है और हमारा वज़न बढ़ जाता है.
वज़न कम करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको ये जानना चाहिए कि आपका present weight सही है या नहीं. इसके लिए आप कृपया इस लेख को पढ़ें  कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ? यहाँ से आप अपना Body Mass Index जान पायेंगे. BMI  एक बहुत ही  simple tool  है जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से आपकी body में कितना  fat  है बताता है.  आपका BMI ये बताता है कि आप किस weight category  में आते हैं:
  • 18.5 से कम – Underweight
  • 18.5  से 25 – Normal Weight
  • 25  से 29.9  – Overweight
  • 30  से ज्यादा  – Obese (अत्यधिक वज़नी)
अब यदि आप Overweight या Obese हैं तो ही आपको अपना वज़न कम करने की ज़रुरत है. और यदि आपको इसकी ज़रुरत है तो आपको ये भी जाना चाहिए कि जिस इस्थिति में आप पहुंचे हैं उसकी वज़ह क्या है. वैसे आम-तौर पर वज़न बढ़ने के दो कारण होते हैं:
  •  खानपान : Weight  बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारा खान-पान. यदि हमारे खाने में कैलोरी की मात्र अधिक होगी तो वज़न बढ़ने के chances  ज्यादा हो जाते हैं. अधिक तला-भुना , fast-food, देशी घी, cold-drink  आदि पीने से शरीर में ज़रुरत से ज्यादा calories इकठ्ठा हो जाती  हैं जिसे हम बिना extra effort के burn नहीं कर पाते और नतीजा हमारे बढे हुए वज़न के रूप में दिखाई देता है. यदि आप इस बात की जानकारी रखें कि आपके शरीर को हर दिन कितने कैलोरी की आवश्यकता है और उतना ही consume करें तो आपका weight  नहीं बढेगा.
  •  Inactive होना : अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि आपको ज्यादा हाथ-पाँव नहीं हिलाने पड़ते तो आपका weight बढ़ना लगभग तय है. ख़ास तौर पर जो लोग घर में ही रहते हैं या दिन भर कुर्सी पर बैठ कर ही काम करते हैं उन्हें जान-बूझ कर अपनी daily-life  में कुछ physical activity involve  करनी चाहिए. जैसे कि आप lift  की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें, अपने interest का कोई खेल खेलें , जैसे कि badminton, table-tennis, इत्यादि. यदि आप एक treadmill या एक gym cycle afford  कर सकें और उसे नियमित रूप से प्रयोग करें तो काफी लाभदायक होगा. वैसे सबसे सस्ता और सरल उपाय है कि आप रोज़ कुछ देर टहलने की आदत डाल लें.
पर इसके अलावा भी कई कारणों से आपका वज़न बढ़ सकता है .अन्य कारणों को आप यहाँ देख सकते हैं: वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण
अब जब आप weight बढ़ने का कारण जान गए हैं तो इसे lose या  reduce  करना आपकी इच्छाशक्ति  और जानकारी पर निर्भर करता है. यहाँ मैं Weight Lose करने की ऐसी ही कुछ TIPS HINDI में share कर रहा हूँ.उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी.

TIPS TO LOSE WEIGHT IN HINDI

1. सब्र  रखें   : याद   रखिये   की आज जो आपका weight है  वो कोई दो -दिन  या  दो  महीने   की  देन  नहीं  है . ये  तो बहुत  समय  से चली  आ  रही  आपकी life-style का  नतीजा  है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित  रूप  से आपको सब्र  रखना  होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का  ये कथन -” जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.” हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोई अंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.
 2.अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना.  यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.
3.Visualize करिए : आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा.
4.नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink  बनाएं : नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे.
5.Pedometer का प्रयोग करें: ये एक ऐसी device है जो आप के हर कदम को count करता  है. इसे अपने बेल्ट में लगा लें और कोशिश करें की हर रोज़ 1000 Steps extra चला जाये. जिनका weight अधिक होता है वो आम तौर पर दिन भर में बस दो से तीन हज़ार कदम ही चलते हैं. यदि आप इसमें 2000  कदम और जोड़ दें तो आपका current weight बना रहेगा और उससे ज्यादा चलने पर वज़न कम होगा.एक standard pedometer की कीमत 1000 से 1500 रुपये तक होती है.
Pedometer
6.अपने साथ एक छोटी सी diary रखें : आप जो कुछ भी खाएं उसे इसमें लिखें. Research में पाया गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं वो औरों से 15% कम calories consume करते हैं.
7.जानें आप  कितनी calories लेते हैं, और उसमे 10% add कर दें: यदि आपको लगता है कि आप हर रोज़ 1800 कैलोरी लेते हैं और  फिर भी आपका वज़न control नहीं हो रहा है तो शायद आप अपनी calorie intake का गलत अनुमान लगा रहे हैं. आम तौर पर यदि आप अपने अनुमान में 10% और जोड़ दें तो आपका अनुमान ज्यादा accurate हो जायेगा. For Example: 1800 की जगह 1800 + 180 = 1980 Calorie.
8.तीन time खाने की बजाये 5-6 बार थोडा-थोडा खाएं: South Africa में हुई एक research में ये पाया गया की यदि व्यक्ति  सुबह, दोपहर, शाम  खाने की बजाये दिन भर में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाए  तो वो 30% कम कैलोरी consume करता है. और यदि वह  उतनी  ही कैलोरी ले  रहा है जितना की वो तीन बार खाने में लेता  है तो भी  ऐसा करने से body कम insulin release करती  है , जो की आपके blood sugar को सही रखता  है और  आपको भूख  भी कम लगती  है.
9.रोज़ 45 मिनट  टहलिए  : रोज़ 30 मिनट टहलना आपका weight बढ़ने नहीं देगा लेकिन यदि आप अपना weight घटाना चाहते हैं तो कम से कम 45 मिनट रोज़ टहलना  चाहिए. अगर  आप रोज़ ऐसा कर लेते हैं तो बिना  अपना खान – पान बदले  भी आप साल  भर में 15Kg वज़न कम कर सकते हैं. और यदि आप ये काम सुबह सुबह ताज़ी हवा  में करें तो बात  ही कुछ और है. पर इसके लिए आपको डालनी  होगी सुबह जल्दी उठने  की आदत .
10.नीले रंग का अधिक प्रयोग करें: नीला रंग भूख को कम करता है. यही वजह है कि अधिकतर restaurants इस रंग का प्रयोग कम करते हैं. तो आप खाने में blue plates use करें , नीले कपडे पहने, और टेबल पर नीला tablecloth डालें.इसके opposite red,yellow, और orange color खाते वक़्त avoid करें, ये भूख बढाते हैं.
11.अपने पुराने कपड़ों को दान कर दें : एक बार जब आप सही weight पा चुके हैं तो अपने पुराने कपडे, जो अब आपको loose होंगे, उन्हें किसी को दान कर दें. ऐसा करने से दो फायदे होंगे. एक तो आपको कुछ दान कर के ख़ुशी होगी और दूसरा आपके दिमाग में एक बात रहेगी कि यदि आप फिर से मोटे हुए तो वापस इतने कपडे खरीदने होंगे. ये बात आपको अपना weight सही रखने के लिए encourage करेगी.
12.खाने के लिए छोटी plate का प्रयोग करें: अद्ध्यनो से पता चला है कि चाहे आपको जितनी भी भूख लगी हो; यदि आपके सामने कम खाना होगा तो आप कम खायेंगे, और यदि ज्यादा खाना रखा है तो आप ज्यादा खायेंगे. तो अच्छा होगा कि आप थोड़ी छोटी थाली उसे करें जिसमे कम खाना आये. इसी तरह चाय -कॉफ़ी के लिए भी छोटे cups प्रयोग करें.बार बार खाना लेना आपका calorie intake बढाता है इसलिए आपको जितना खाना है उसी हिसाब से एक ही बार में उतना खाना ले लें.
13.जहां खाना खाते हों वहाँ सामने एक शीशा लगा लें: एक  study में ये पाया गया कि शीशे के सामने बैठ कर खाने वाले लोग कम खाते हैं. शायद खुद को out of shape देखकर उन्हें ये याद दिलाता हो कि weight कम करना उनके लिए बेहद ज़रूरी है.
14.Water-rich food खाएं:  Pennsylvania State University  की एक research में पाया गया है कि water-rich food , जैसे कि टमाटर,लौकी, खीरा, आदि खाने से आपका overall calorie consumption कम होता है.इसलिए इनका अधिक से अधिक प्रयोग करें.
15.Low-fat milk का प्रयोग करें:  चाय , कॉफ़ी बनाने में, या सिर्फ दूध पीने के लिए भी skim milk use करें, जिसमे calcium ज्यादा होता है और calories कम.
16.90% खाना घर पर ही खाएं: अधिक से अधिक घर पर ही खाना खाएं, और यदि आप बाहर भी घर का बना खाना ले जा सकते हों तो ले जायें. बाहर के खाने में ज्यादातर high-fat और  high-calorie होती हैं.इनसे बचें.
17.धीरे-धीरे खाएं: धीरे खाने से आपका ब्रेन पेट भर जाने का सिग्नल पहले ही दे देगा और आप कम खायेंगे.
18.तभी खायें जब सचमुच भूख लगी हो: कई बार हम बस यूँहीं खाने लगते हैं. कई लोग आदत, boredom, या nervousness की वज़ह से भी खाने लगते हैं. अगली बार तभी खाएं जब आपको वाकई में भूख सहन ना हो. यदि आप कोई specific चीज खाने के लिए खोज रहे हैं तो ये भूख नही बस स्वाद बदलने की बात है, जब सच में भूख लगेगी तो आपको जो कुछ भी खाने को मिलेगा आप खाना पसंद करेंगे.
 19.जूस पीने की बजाये फल खाएं: जूस पीने की बजाये फल खाएं, उससे आपको वही लाभ होंगे, और जूस की अपेक्षा फल आपकी भूख को भी कम करेगा, जिससे overall आप कम खायेंगे.
20.ज्यादा से ज्यादा चलें: आप जितना ज्यादा चलेंगे आपकी calories उतना ही अधिक burn  होंगी. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, आस-पास पैदल जाना  आपके लिए मददगार साबित होगा. घर में भी आप दिन भर में एक-दो बार अपनी छत का चक्कर लगाने की कोशिश करें. छोटे-छोटे efforts बड़ा result देंगे.
21.हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें: हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या  car  धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.
22.ज्यादातर कैलोरीज़ दोपहर से पहले कंस्यूम कर लें:  Studies से पता चला है कि जितना अधिक आप दिन के वक़्त खा लेंगे रात में आप उतना ही कम खायेंगे.और दिन में जो calories आपने consume की है उसके रात तक burn हो जाने के chances अधिक हैं .
23.डांस करें: जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा  कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.
24. नींबू और शहद का प्रयोग करें : रोज सुबह हल्के गुनगुने पानी के साथ नीबू और शहद का सेवन करें.ऐसा करने से आपका वज़न कम होगा. यह उपाय हमारे पाठक Mr. V D Sharma जी ने अपने अनुभव के मुताबिक बताया है. ऐसा करके उन्होंने अपना वज़न १० किलो तक कम किया है.उम्मीद है यह आपके लिए भी कारगर होगा.
25. दोपहर में खाने से पहले 3 ग्लास पानी पीयें : ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है.Hope these tips will help you to reduce weight fast. All the best. :)
Also Read:
——————————-
Note : In case you have some better points to add to ” How To Lose /Reduce Weight Fast” in Hindi please add it to through your comments.
निवेदन : यदि  यह  लेख  आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया  कृपया  comment के  माध्यम  से  मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends  के साथ ज़रूर share करें .
यदि आपके पास English या Hindi में कोई good article,  inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:bhaveshabvp@gmail.com .... पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

जीरो से हीरो- कैसे बने है ये

70 का दशक भारतीय उद्योग को नई दिशा देने वाला माना जा सकता है. यह वह दशक था जब कई उद्यमियों ने आम सोच से हटकर, अपनी आर्थिक, सामाजिक स्थितियों की परवाह न करते हुए अपना छोटा सा कारोबार शुरू किया और आज वे भारत ही नहीं एशिया के करोड़पति-अरबपतियों की सूची में शामिल हैं. नए उद्योगपतियों के लिए इनकी कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं.

किरण मजूमदार शॉ: फोर्ब्स की दुनिया की 50 अरबपति महिलाओं की सूची में शामिल किरण मजूमदार शॉ और इनकी कंपनी बायोकॉन आज किसी परिचय और नाम की मुहताज नहीं है. किरण मजूमदार शॉ कभी अपना कारोबार शुरू करने के लिए आर्थिक परेशानियों से घिरी थीं. कोई भी बैंक इन्हें लोन देने को तैयार नहीं था. नारायण मूर्ति की ही तरह इन्होंने भी 10000 की शुरुआती पूंजी से अपने किराए के मकान से ही बायोकॉन की शुरुआत की थी. बेंगलोर में जन्मी, पली-बढ़ी किरण मजूमदार ने डॉक्टर बनना चाहती थीं. पर डॉक्टरी का सपना छोड़कर इन्होंने बेंगलोर से ही जूलॉजी ऑनर्स किया. साधारण जूलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई को ही अपना पेशा बनाते हुए किरण ने 1978 में बायोकॉन की शुरुआत की. पर इसे शुरू करना इतना आसान नहीं था. आज किरण मजूदमदार शॉ के नाम पर लाखों के इंवेस्टमेंट के लिए कई कंपनियां, बैंक तैयार हो जाएंगे, पर तब इस युवा लड़की को इसके नए बिजनेस की शुरुआत के लिए बैंक ने लोन देने से मना कर दिया था. इसके अलावे भी कई मुश्किल हालात थे. भारत जैसे देश में जहां मूलभूत बिजली और शुद्ध पानी की आपूर्ति करना भी एक समस्या है, किरण ने एक फॉर्मास्यूटिकल कंपनी शुरू करने का साहस किया था. उस पर भी आर्थिक तंगी के हालात में कंपनी शुरू करने के लिए कोई जगह किराए पर लेना भी संभव नहीं था. कंपनी के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की भर्ती करना एक चुनौती है. एक तो नई कंपनी, उस पर काम के लिए जरूरी वेतन देना, हर चीज चुनौतीपूर्ण था. पर इन सारी चुनौतियों को पार करते हुए किरण ने बायोकॉन शुरू किया. इतना ही नहीं एक साल के अंदर यह भारत से अमेरिका और यूरोप को एंजाइम निर्यात करने करने वाली पहली कंपनी बन गई. आज बायोकॉन भारत की प्रतिष्ठित कंपनियों में है और इसकी संपत्ति अरबों की है.

धीरूभाई अंबानी: धीरजलाल हीरालाल अंबानी बाद में धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) के नाम से जाने गए. आज शायद देश का बच्चा-बच्चा धीरूभाई अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम जानता हो. पर एक सामान्य गुजराती शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखनेवाले धीरूभाई अंबानी से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी का मालिक करोड़पति धीरूभाई अंबानी बनना इतना आसान नहीं था. कहते हैं कारोबार का कीड़ा धीरूभाई के दिमाग में पहले ही था. पर पैसों की तंगी के कारण ऐसा संभव नहीं था. धीरूभाई अंबानी केवल 500 रु. लेकर विदेश गए और 15000 की जमा-पूंजी के साथ 1962 में भारत लौटकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की. 1977 में पब्लिक जानकारी में आई आरआईएल की 2007 तक 60 बिलियन डॉलर संपत्ति ने अंबानी परिवार को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर परिवारों की श्रेणी में ला दिया. आज आरआईएल पेट्रोकेमिकल्स (petrochemicals), रिफाइनिंग (refining), ऑयल एंड गैस (oil and gas) आदि कई क्षेत्रों में अपने व्यापार कर रहा है.

सुनील मित्तल (Sunil Mittal): भारती एयरटेल के मालिक सुनील भारती पहले भारतीय माने जाते हैं जिन्होंने टेलीकम्यूनिकेशन में उज्ज्वल भविष्य देखते हुए टेलीकम्यूनिकेशन को बिजनेस का आधार बनाया और भारती एंटरप्राइज की स्थापना की. 18 साल की उम्र में अपने पिता से 20 हजार रुपए उधार लेकर उन्होंने अपना पहला बिजनेस शुरू किया था. 1980 में अपने भाई के साथ मिलकर भारती ओवरसीज ट्रेडिंग लिमिटेड की स्थापना की. वे जापान से सुजुकी मोटर्स की पोर्टेबल इलेक्ट्रिक जेनेरेटर्स के आयात के बिजनेस में थे, पर अचानक ही भारत सरकार ने इस पर बैन लगा दिया. उस समय सुनील मित्तल के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई, कि अब क्या? फिर 1984 में उन्होंने पुश-बटन फोन का बिजनेस शुरू किया. 1992 में बीटल के नाम से आंसरिंग मशीन फोन बनाना शुरू किया. बीटल सक्सेसफुल रहा. 1992 में उन्होंने मोबाइल फोन नेटवर्क नीलामी (mobile phone network licences auctioned ) में बिड किया. इसकी प्रमुख शर्त थी कि बिडर को मोबाइल ऑपरेटिंग में एक्सपीरिएंस होना चाहिए. अत: फ्रेंच टेलीकॉम ग्रुप विवेंदी का लाइसेंस मित्तल को मिल गया. 1994 में उनके मोबाइल टेलीकॉम बिजनेस को भारत सरकार द्वारा मान्यता मिल गई. 1995 में भारती सेल्यूलर लिमिटेड (बीसीएल) के अंतर्गत एयरटेल (AirTel) के नाम सेल्यूलर सर्विस दिल्ली में शुरू हुई. आज भारती एयरटेल की संपत्ति, सेवा और नाम से हर कोई परिचित है.

---------------------------------------------------------------------
निवेदन :कृपया अपने comments के through बताएं की ये Hindi Article आपको कैसा लगा .
यदि आपके पास Hindi में कोई article, good  news; inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथshare करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: bhaveshabvp@gmail.comपसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

10 Oct 2015

सफलता की कोई उम्र नहीं होती !

इस संसार में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने कार्योँ से अपनी उम्र को पीछे छोड़ दिया। यह बात सच है कि हमारे शरीर के कार्य करने की एक सीमा है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर के कार्य करने की क्षमता घटती जाती है, लेकिन जिन लोगों के हौसले बुलंद होते हैं, जो जीवन में कुछ कर गुजरने की चाह रखते हैं, जिनमें उत्साह – उमँग होता है, जिनकी इच्छाशक्ति व संकल्पशक्ति मजबूत होती है, ऐसे व्यक्तियों के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती। ऐसे व्यक्ति आत्मविश्वास से भरे हुयें होते है, जो असंभव को भी संभव बना देते है।
"हम इसलिए खेलना नहीं छोड़ देते
क्योंकि हम बूढ़े हो जाते हैं,
हम इसलिए बूढ़े हो जाते हैं
क्योंकि हम खेलना छोड़ देते हैं!"
युवा किसी आयु अवस्था का नाम नहीं, बल्क़ि शक्ति का नाम है। जिसने अपने मन और आत्मा की शक्ति को जगा लिया, वह ७० वर्ष की आयु में भी युवा है।
बहुत से लोग उम्र बढ़ने के साथ – साथ सोचने लगते हैं कि अब तो हमारी उम्र हो गयी है, “अब हमसे ये सब नहीं हो सकता”। उनकी यही सोच उन्हें निर्बल बना देती है और कुछ कार्य नहीं करने देती। व्यक्ति जितना अपने शरीर से कार्य करता है, उससे कई गुना कार्य वह अपने मन से करता है। यदि मन की शक्तियाँ ही उसकी कमजोर पड़ गई हैं, तो फिर जरूरत है उन्हें जगाने की।
शक्तियों के जागरण से संबंधित एक ऐतिहासिक कथा याद आती है।
एक राजा के पास कई हाथी थे, लेकिन एक हाथी बहुत शक्तिशाली था, बहुत आज्ञाकारी, समझदार व युद्ध-कौशल में निपुण था। बहुत से युद्धों में वह भेजा गया था और वह राजा को विजय दिलाकर वापस लौटा था, इसलिए वह महाराज का सबसे प्रिय हाथी था। समय गुजरता गया और एक समय ऐसा भी आया, जब वह वृद्ध दिखने लगा। अब वह पहले की तरह कार्य नहीं कर पाता था। इसलिए अब राजा उसे युद्ध क्षेत्र में भी नहीं भेजते थे। एक दिन वह सरोवर में जल पीने के लिए गया, लेकिन वहीं कीचड़ में उसका पैर धँस गया और फिर धँसता ही चला गया। उस हाथी ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह उस कीचड़ से स्वयं को नहीं निकाल पाया। उसकी चिंघाड़ने की आवाज से लोगों को यह पता चल गया कि वह हाथी संकट में है। हाथी के फँसने का समाचार राजा तक भी पहुँचा।
राजा समेत सभी लोग हाथी के आसपास इक्कठा हो गए और विभिन्न प्रकार के शारीरिक प्रयत्न उसे निकालने के लिए करने लगे। जब बहुत देर तक प्रयास करने के उपरांत कोई मार्ग नहीं निकला तो राजा ने अपने सबसे अनुभवी मंत्री को बुलवाया। मंत्री ने आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर राजा को सुझाव दिया कि सरोवर के चारों और युद्ध के नगाड़े बजाए जाएँ। सुनने वालोँ को विचित्र लगा कि भला नगाड़े बजाने से वह फँसा हुआ हाथी बाहर कैसे निकलेगा, जो अनेक व्यक्तियों के शारीरिक प्रयत्न से बाहर निकल नहीं पाया।
आश्चर्यजनक रूप से जैसे ही युद्ध के नगाड़े बजने प्रारंभ हुए, वैसे ही उस मृतप्राय हाथी के हाव-भाव में परिवर्तन आने लगा। पहले तो वह धीरे-धीरे करके खड़ा हुआ और फिर सबको हतप्रभ करते हुए स्वयं ही कीचड़ से बाहर निकल आया। अब मंत्री ने सबको स्पष्ट किया कि हाथी की शारीरिक क्षमता में कमी नहीं थी, आवश्यकता मात्र उसके अंदर उत्साह के संचार करने की थी। हाथी की इस कहानी से यह स्पष्ट होता है कि यदि हमारे मन में एक बार उत्साह – उमंग जाग जाए तो फिर हमें कार्य करने की ऊर्जा स्वतः ही मिलने लगती है और कार्य के प्रति उत्साह का मनुष्य की उम्र से कोई संबंध नहीं रह जाता।
जीवन में उत्साह बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि मनुष्य सकारात्मक चिंतन बनाए रखे और निराशा को हावी न होने दे। कभी – कभी निरंतर मिलने वाली असफलताओं से व्यक्ति यह मान लेता है कि अब वह पहले की तरह कार्य नहीं कर सकता, लेकिन यह पूर्ण सच नहीं है।
  • हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी आजादी की लड़ाई 48 साल की उम्र में शुरू की थी और हमें आज़ादी दिलाई।
  • जापान के 105 वर्षीय धावक हिडकीची मियाज़ाकि ने 42.22 सेकण्ड्स में 100 मीटर डैश कम्पलीट कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी ने 44 साल की उम्र में एक्टिंग करना शुरू की।
  • ग्रामीण बैंक के फाउंडर और नोबल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस ने 43 साल की उम्र में ग्रामीण बैंक की शुरुआत की।
  • अमिताभ बच्चन आज 70 साल से ऊपर होने के बावजूद सबसे सक्रीय बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं।
ऐसे तमाम उदहारण हैं जहाँ लोगों ने साबित किया है कि अगर कुछ कर गुजरने का हौंसला हो तो क्या उम्र और क्या चुनौतियाँ कुछ मायने नहीं रखता ।
मित्रों, प्रसिद्ध विचारक जॉन ओ डनह्यू का कहना है –
आप उतने युवा है, जितना आप महसूस करते हैं। अगर आप अंदर के उत्साह को महसूस करना शुरू करेंगे, तो एक ऐसी जवानी महसूस  करेंगे, जिसे कोई भी आपसे छीन नहीं सकता”।
मन में उत्साह हो तो उम्र कभी भी कार्य के मार्ग पर बाधा नहीं बनती। बाधा बनती है तो केवल हमारी नकारात्मक सोच। यदि कार्य करना है तो किसी भी उम्र में कार्य किया जा सकता है, कार्य करने के तरीके बदले जा सकते हैं और पहले की तुलना में अधिक अच्छे ढंग से व कुशलतापूर्वक कार्य किया जा सकता है।
उम्र के असर को बहुत हद्द तक अपने प्रयासों, सकारात्मक सोच और उत्साह से कम किया जा सकता है, अतः ये कहने से पहले कि हमारी उम्र हो गयी है , हम ये नहीं कर सकते , वो नहीं कर सकते उन तमाम लगों के बारे में सोचिये जिनके लिए age एक number से अधिक कुछ नहीं है। अगर वो कर सकते हैं तो कोई भी कर सकता है, तो चलिए फिर से सपने देखना शुरू करिए, फिर से उनका पीछा कीजिये और एक बार फिर अपने सपनो को साकार कर दीजिये।
धन्यवाद!
ViratVirat Chaudhary
Palanpur, Gujrat
विराट एक  Professional Blogger हैं और एक IT Education Institute भी run करते हैं.
We are grateful to Virat for sharing this inspirational article with examples of Old Age Success stories in Hindi. We wish him all the very best in all his endeavours.
नोट: दोस्तों, इस लेख में सफलता के लिए अधिक उम्र बाधक नहीं होती; इस बारे में बताया गया है, पर यही बात कम उम्र में सफलता के लिए भी लागु होती है. कम उम्र में भी बहुत से लोगों ने बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल की हैं, फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग इसका एक बड़ा उदाहरण हैं. उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में Facebook found की थी.
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: bhaveshabvp@gmail.com .पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे.
Thanks.

21 May 2015

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in Hindi

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes in Hindi
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल

NameSardar Vallabhbhai Jhaverbhai Patel / सरदार वल्लभभाई झावेरभाई पटेल 
Born31 October 1875Nadiad, Bombay Presidency, British India (now India)
Died15 December 1950 (aged 75)Mumbai, India
NationalityIndian
ProfessionLawyer, Politician
AchievementRegarded as the “Bismarck of India” and “Iron Man of India”, लौह पुरुष .Known for Integrating India as a United , independent nation.


सरदार वल्लभभाई पटेल के अनमोल विचार 

Quote 1: There is something unique in this soil, which despite many obstacles has always remained the abode of great souls.
In Hindi: इस मिट्टी में कुछ अनूठा है , जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 2: It is the prime responsibility of every citizen to feel that his country is free and to defend its freedom is his duty. Every Indian should now forget that he is a Rajput, a Sikh or a Jat. He must remember that he is an Indian and he has every right in this country but with certain duties.
In Hindi:  यह हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यह अनुभव करे की उसका देश स्वतंत्र है और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा करना उसका कर्तव्य है. हर एक भारतीय को अब यह भूल जाना चाहिए कि वह एक राजपूत है, एक सिख या जाट है. उसे यह याद होना चाहिए कि वह एक भारतीय है और उसे इस देश में हर अधिकार है पर कुछ जिम्मेदारियां भी हैं.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 3: My only desire is that India should be a good producer and no one should be hungry, shedding tears for food in the country.
In Hindi: मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई भूखा ना हो ,अन्न के लिए आंसू बहता हुआ.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 4: No one would die of starvation in independent India. Its grain would not be exported. Cloth would not be imported by it. Its leaders would neither use a foreign language nor rule from a remote place 7,000 feet above sea level. Its military expenditure would not be heavy. Its army would not subjugate its own people or other lands. Its best-paid officials would not earn a great deal more than its lowest-paid servants. And finding justice in it would be neither costly nor difficult.
In Hindi: स्वतंत्र भारत में कोई भी भूख से नहीं मरेगा. इसके अनाज निर्यात नहीं किये जायेंगे. कपड़ों का आयात नहीं किया जाएगा. इसके नेता ना विदेशी भाषा का प्रयोग करेंगे ना किसी दूरस्थ स्थान, समुद्र स्तर से 7000 फुट ऊपर से शाशन करेंगे. इसके सैन्य खर्च भारी नहीं होंगे .इसकी सेना अपने ही लोगों या किसी और की भूमी को अधीन नहीं करेगी. इसके सबसे अच्छे वेतन पाने वाले अधिकारी इसके सबसे कम वेतन पाने वाले सेवकों से बहुत ज्यादा नहीं कमाएंगे. और यहाँ न्याय पाना ना खर्चीला होगा ना कठिन होगा.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 5: Your goodness is impediment in your way, so let your eyes be red with anger, and try to fight the injustice with a firm hand.
In Hindi: आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिये, और अन्याय का मजबूत हाथों से सामना कीजिये.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 6: Tell Churchill to save England first before saving India.
In Hindi: चर्चिल से कहो कि भारत को बचाने से पहले इंग्लैण्ड को बचाए.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 7: Manpower without Unity is not a strength unless it is harmonised and united properly, then it becomes a spiritual power.
In Hindi: एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है जबतक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए, और तब यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 8: Faith is of no avail in absence of strength. Faith and strength, both are essential to accomplish any great work.
In Hindi: शक्ति के अभाव में विश्वास किसी काम का नहीं है. विश्वास और शक्ति , दोनों किसी महान काम को करने के लिए अनिवार्य हैं.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 9: Even if we lose the wealth of thousands, and our life is sacrificed, we should keep smiling and be cheerful keeping our faith in God and Truth.
In Hindi: यहाँ तक कि यदि हम हज़ारों की दौलत भी गवां दें,और हमारा जीवन बलिदान हो जाए , हमें मुस्कुराते रहना चाहिए और ईश्वर एवं सत्य में विश्वास रखकर प्रसन्न रहना चाहिए.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 10: Work is undoubtedly worship but laughter is life. Any one who takes life too seriously must prepare himself for a miserable existence. Anyone who greets joys and sorrows with equal facility can really get the best of life.
In Hindi: बेशक कर्म पूजा है किन्तु हास्य जीवन है.जो कोई भी अपना जीवन बहुत गंभीरता से लेता है उसे एक तुच्छ जीवन के लिए तैयार रहना चाहिए. जो कोई भी सुख और दुःख का समान रूप से स्वागत करता है वास्तव में वही सबसे अच्छी तरह से जीता है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल
Quote 11: Very often I indulge in less vigorous pranks with children who can afford to give me the benefit of their company. It is only so long as a man can retain the child in him that life can be free from those dark shadows which leave inevitable furrows on a man’s forehead.
In Hindi: अक्सर मैं ऐसे बच्चे जो मुझे अपना साथ दे सकते हैं, के साथ हंसी-मजाक करता हूँ. जब तक एक इंसान अपने अन्दर के बच्चे को बचाए रख सकता है तभी तक जीवन उस अंधकारमयी छाया से दूर रह सकता है जो इंसान के माथे पर चिंता की रेखाएं छोड़ जाती है.
Vallabhbhai Patel वल्लभभाई पटेल

————————–लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती ३१ अक्टूबर———————————–

Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation ofSardar Vallabhbhai Patel Quotes. 
निवेदन: कृपया अपने comments के मध्यम से बताएं कि Sardar Vallabhbhai Patel Quotes का हिंदी अनुवाद आपको कैसा लगा.

12 Mar 2015

प्रायस करते रहे

                                                                       

                                                 प्रायस करते रहे
एक आदमी कही से गुजर रहा था | तभी उसने सड़क के किनारे बंधे हाथियो को देखा | बह आगे निकलने ही बाला था कि हाथियो के पैरों को देखकर अचानक ही रुक गया |उसने देखा कि हाथियो के अगले पैर मे एक रस्सी बंधी हुई थी | उसे इस बात पर बड़ी हेरानी हुई कि हाथी जैसे बिशालकाय जीब लोहे कि भारी जंजीरों के बजाय बस एक छोटी सी रस्सी से बंधे हुए हे ? यह स्पस्ट दिखाई देता था कि बे जब भी चाहते, इस रस्सी को तोड़कर आजाद हो सकते थे और कही भी जा सकते थे | लेकिन कोई बजह थी कि बे ऐसा कर ही नहीं रहे थे | उसने पास खड़े महाबत से पूछा  कि भला ये हाथी इतनी शांति से क्यो खड़े हे और भागने की कोशिश क्यो नही कर रहे | महाबत बोला – इन हाथियो को इस रस्सी से तब से बांधा जाता हे, जब ये छोटे - छोटे थे  ? तब ये कोशिश करने के बाबजूद इसे तोड़ नहीं पाते थे | बार –बार कोशिश  करने पर भी बिफल रहने पर इन्हे यह यकीन हो गया कि ये इन रस्सियों को तोड़ ही नहीं सकते | अब इतना समय बीतने के बाद भी ये इन रस्सियों को तोड़ने की कोशिश ही नहीं करते क्यो कि ये उसी बात को सच मान बैठे हे | हाथियो के इस ब्यबाहर से उस ब्यक्ति को एक उपयोगी सीख मिल गई थी |
मंत्र : अपनी बिफलताओ को शाश्बत मानकर प्रायस करना न छोड़ दे | 




special thanks to hello- pappu <hellopappu216@gmail.com>

नेपोलियन बोनापार्ट


                                 नेपोलियन बोनापार्ट
नेपोलियन बोनापार्ट एक गरीब कुटुंब मे जन्मा था | एक साधारण सेनिक की हेसियत से नोकरी का प्रारम्भ किया | दृढ़ संकल्पबल और पुरुषार्थ से एक दिन बह फ्रांस का शाहनशाह बन गया | 15 बर्ष तक समग्र यूरोप पर चक्रबर्ती शासन किया बह कोन –सी शक्ति के आधार पर ? बह शक्ति थी प्रबल पुरुषार्थ और दृढ़ संकल्प ? दृढ़ संकल्प उसका जीबनमंत्र था | बह कहता :
“Nothing is impossible to a willing mind. इच्छाशक्तिबाले मन के लिए कुछ भी असंभव नहीं हे |”
“Impossible is a word to be found in the dictionary of fools. असंभव’‘शब्द मूर्ख लोगो के शब्दकोष मे से मिले ऐसा शब्द हे |”
नेपोलियन तो यहाँ तक कहता था कि :
impossible is not a French Word.  असंभव’‘शब्द फ्रेंच भाषा का शब्द नहीं हे |”
नेपोलियन के पास दृढ़ संकल्पबल और अथाह मनोबल था | उसकी बजह से बह एक साधारण सेनिक मे से नेपोलियन बोनापार्ट बन गया |
मन एक महान कल्पबृक्ष हे इस बात का खयाल अवश्य रखना |




special thanks to hello- pappu hellopappu216@gmail.com>

5 Nov 2014

परीक्षा की चिंता पर काबू कैसे पाए

ज्यादातर छात्र एक परीक्षा के दौरान चिंता के कुछ स्तर का अनुभव
हालांकि, जब परीक्षा प्रदर्शन चिंता यह एक समस्या बन गया है प्रभावित करता है.
जनरल तैयारी / निर्माण आत्मविश्वास:
समीक्षा अपने व्यक्तिगत स्थिति और कौशल
शैक्षिक सलाहकारों आप इन क्षेत्रों में मदद कर सकते हैं या इस विषय पर हमारे गाइडों को देखें:
§  विकासशील अच्छी आदतों का अध्ययन और रणनीतियों
(
हमारी निर्देशिका करने के लिए एक लिंक)
§  प्रबंध
(
समय विलंब से निपटने, distractions, आलस)
§  आयोजन सामग्री का अध्ययन किया जा करने के लिए और सीखा
कदम दृष्टिकोण से एक कदम उठाने के लिए एक रणनीति बनाने के लिए और पाने के लिए नहीं अभिभूत
§  दबाव /
असफलता (परिणाम ग्रेड, स्नातक स्तर की सफलता के बाहर), साथियों के दबाव, प्रतिस्पर्धा, आदि
§  अपने परीक्षणों पर पिछले प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए सुधार और अनुभव से सीख
परीक्षा तैयारी चिंता को कम करने के लिए:
§  आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दृष्टिकोण:
उपयोग रणनीति आप सफलता को निजीकृत: vizualization कर सकते हैं, तर्क जो भी, अपने आप को, अभ्यास, टीम का काम है, journaling, आदि से बात कर
एक दिखाने के लिए आप कितना अध्ययन किया है और करने के लिए आप का अध्ययन किया है के लिए एक पुरस्कार प्राप्त करने के अवसर के रूप में परीक्षा देखें
§  तैयार रहो!
अपनी सामग्री को अच्छी तरह जानें और सामग्री को व्यवस्थित में आप क्या परीक्षण के लिए की आवश्यकता होगी. एक चेकलिस्ट का प्रयोग करें
§  अच्छा प्रकाश और कम से कम distractions के साथ परीक्षा लेने के लिए एक आरामदायक स्थान चुनें
§  समय के अपने आप को बहुत है, विशेष रूप से बातें करने के लिए आप के लिए परीक्षण से पहले की जरूरत है और अभी भी वहाँ एक छोटे से जल्दी पाने की अनुमति दें
§  से बचें सोच आप को रटना जरूरत है तो बस से पहले
एकाग्रता की एक आराम राज्य के लिए * प्रयास
किसी भी साथी छात्रों को, जो तैयार नहीं है, जो नकारात्मकता व्यक्त जो अपनी तैयारी विचलित हो जाएगा के साथ बोलने से बचें
व्यायाम के एक कार्यक्रम
§  कहा है दिमाग पैनापन
§  एक अच्छा रात सो जाओ
परीक्षा से पहले की रात
§  एक खाली पेट के साथ परीक्षा के लिए मत जाओ
ताजा फल और सब्जियों अक्सर तनाव को कम करने की सिफारिश कर रहे हैं.
तनावपूर्ण खाद्य पदार्थ खाद्य पदार्थ, कृत्रिम मिठास, शीतल पेय, चॉकलेट, अंडे, तली खाद्य पदार्थ, जंक फूड, पोर्क, लाल मांस, चीनी, सफेद आटा उत्पादों, चिप्स और इसी प्रकार के अल्पाहार खाद्य पदार्थ, परिरक्षकों या भारी मसाले युक्त खाद्य पदार्थों संसाधित कार्बोनेटेड शामिल कर सकते हैं
§  एक छोटे से नाश्ता, या कुछ अन्य पोषण ले मदद करने के लिए अपनी चिंता से दूर अपने मन ले.
से बचने के उच्च चीनी सामग्री (कैंडी), जो तुम्हारी हालत बढ़ सकता है
परीक्षण के दौरान:
§  निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
§  बजट आपके समय लेने के परीक्षण
§  बदलें पदों मदद करने के लिए आप आराम
§  यदि आप जाने के रिक्त, सवाल छोड़ और पर जाना
§  आप एक निबंध परीक्षण ले जा रहे हैं अगर
और आप पूरे परीक्षण पर खाली जाते हैं, एक प्रश्न के लेने और शुरू लेखन. यह तुम्हारे दिमाग में जवाब ट्रिगर मई
§  आतंक जब छात्रों को अपने अखबार में सौंपने शुरू मत करो. वहाँ किया पहली
बार जा रहा के लिए कोई इनाम है
यदि आप अपने आप Tensing और परीक्षण के दौरान उत्सुक हो रही
आप आराम से नियंत्रण में हैं.
धीमी और गहरी साँस लें
डर के बारे में मत सोचो
:
रोकें अगले कदम के बारे में सोचते हैं और काम पर रखने के लिए, कदम से कदम
खुद के लिए * का प्रयोग करें सकारात्मक सुदृढीकरण:
स्वीकार करते हैं कि तुमने क्या किया है, और कर रहे हैं, अपने सर्वोत्तम
कुछ चिंता की अपेक्षा
यह एक चेतावनी है कि आप अपने सबसे अच्छा करना चाहता हूँ और ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं
बस इसे रख प्रबंधनीय
चिंता को एहसास है कि एक "आदत हो सकता है"
और कहा कि यह अभ्यास लेता है यह एक उपकरण के रूप में उपयोग करने के लिए सफल
परीक्षण के बाद, समीक्षा आप कैसे किया
§  सूची क्या काम किया है, इन रणनीतियों पर और पकड़
यह बात कैसे छोटे आइटम हैं नहीं करता है: वे सफलता करने के लिए ब्लॉकों का निर्माण कर रहे
§  क्या सूची सुधार के लिए काम नहीं किया
§  सेलिब्रेट है कि आप सड़क पर हैं पर काबू पाने के लिए इस बाधा


बाहर की सहायता के लिए अपने विद्यालय में स्थानीय केन्द्रों और संसाधनों की जाँच करें!
अगर आपको पता है कि आप परीक्षण चिंता के साथ एक समस्या हो रहे हैं,
सुनिश्चित करें कि आपके शिक्षक या प्रशिक्षक जानता है कि पहले किसी भी परीक्षण शुरू होता है (और नहीं होने से पहले घंटे में!).
वहाँ अन्य विषय के भीतर अपने ज्ञान या प्रदर्शन का मूल्यांकन विकल्प हो सकता है.

(पर्लिआमेंट ट्यूटर्स) Parliament Tutors द्वारा अनुवादित.